LIVE

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting: पांचवें चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान

Lok Sabha Election 2024 phase 5 Voting Live

Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting: पांचवें चरण का मतदान समाप्त, शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान

Lok Sabha election 2024 Phase 5 Voting (लोकसभा चुनाव पाचवें चरण चुनाव ): लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही लोकसभा की 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। इससे पहले हुए चार चरणों में 379 सीटों पर चुनाव हुआ था। पांचवें चरण में 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश की लखनऊ, रायबरेली और अमेठी व महाराष्ट्र में नॉर्थ मुंबई, साउथ मुंबई जैसी चर्चित सीटों पर चुनाव हुआ। पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग की ओर से अभी अंतिम आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ रहे थे। यहां शाम 5 बजे तक 49.88 प्रतिशत मतदान हुआ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली सीट से मैदान में थे, यहां शाम 5 बजे तक 56.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से उम्मीदवार थे, यहां शाम 5 बजे तक 46.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

MAY 20, 2024 20:15 IST

अब तक 428 सीटों पर संपन्न हुआ चुनाव

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सोमवार शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही लोकसभा की 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुका है। इससे पहले हुए चार चरणों में 379 सीटों पर चुनाव हुआ था। पांचवें चरण में 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश की लखनऊ, रायबरेली और अमेठी व महाराष्ट्र में नॉर्थ मुंबई, साउथ मुंबई जैसी चर्चित सीटों पर चुनाव हुआ।
MAY 20, 2024 18:03 IST

ममता के भाई मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से नहीं डाल सके वोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के सबसे छोटे भाई बाबून बनर्जी मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण सोमवार को अपना वोट नहीं डाल सके। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। बाबुन हावड़ा शहर के मतदाता हैं और जब वह एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने गए, तब उन्हें पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची में है ही नहीं। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, "निर्वाचन आयोग पूरे मामले को देख रहा है। वही बता सकता है कि ऐसा क्यों हुआ।" बाबुन ने ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा संपर्क किए जाने पर इस मामले पर सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया।
MAY 20, 2024 17:57 IST

शाम 5 बजे तक मतदान

शाम 5 बजे मतदान समाप्तबिहार : 52.35 %जम्मू एवं कश्मीर : 54.21 %महाराष्ट्र : 48.66 %ओडिशा: 60.55%उत्तर प्रदेश : 55.80 %पश्चिम बंगाल : 73%
MAY 20, 2024 17:01 IST

मतदान केंद्र के बाहर दिल का दौरा पड़ने से मतदाता की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को मतदान केंद्र के बाहर संभवत: दिल का दौरा पड़ने से 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। यह घटना हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के चितरपुर ब्लॉक के भुचुंगडीह गांव में सरकारी हाई स्कूल में बूथ 193 के बाहर हुई। उन्होंने बताया कि अख्तर हुसैन सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
MAY 20, 2024 16:47 IST

निर्दलीय उम्मीदवार के विरूद्ध मामला दर्ज

नासिक लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार एवं धर्म गुरु शांतिगिरि महाराज के विरूद्ध सोमवार को मताधिकार का प्रयोग करते समय ईवीएम के लिए बनायी गई आड़ (एनक्लोजर) पर माला डालने को लेकर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
MAY 20, 2024 16:03 IST

3 बजे तक किस राज्य में कितना मतदान

उत्तर प्रदेश : 47.55%बिहार : 45.33 %जम्मू एवं कश्मीर : 44.90 %झारखंड: 53.90%लद्दाख: 61.26%महाराष्ट्र: 38.77%ओडिशा : 48.95%पश्चिम बंगाल : 62.72%
MAY 20, 2024 15:51 IST

बॉलीवुड स्टार ने डाला वोट

मुंबई में बॉलीवुड स्टार और उद्योगपतियों के बीच वोटिंग को लेकर उत्साह दिख रहा है। अनिल अंबानी, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी, शंकर महादेवन, चंकी पांडे, अनन्या बिड़ला, प्रेम चोपड़ा, आमिर खान, समेत कई स्टार्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
MAY 20, 2024 15:40 IST

बिहार में मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान जारी है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस चरण में भी बुजुर्ग, युवा, दिव्यांग मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग कर यह संदेश दिया कि मैंने तो लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया, आपने किया क्या? हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के कर्णपुरा मतदान केंद्र संख्या 274 पर दियारा क्षेत्र से कई मतदाता बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदान करने पहुंची नैना देवी कहती हैं कि वह वोट देने को लेकर उत्साहित हैं और वोट देने पहुंची हैं। किस मुद्दे को लेकर वोट देंगी, प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह सब नहीं मालूम, लेकिन, वोट देंगे।
MAY 20, 2024 15:20 IST

हजारीबाग में दो बूथ पर वोट बहिष्कार

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। झारखंड की अगर हम बात करें तो यहां राज्य की तीन लोकसभा सीट चतरा, कोडरमा और हजारीबाग सीट पर वोटिंग जारी है। इसी बीच खबर है कि हजारीबाग के दो बूथों पर मतदान नहीं हो रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार हजारीबाग के कुसुमभा के बूथ संख्या 183 और 184 में मतदान नहीं हो रहा है। ग्रामीण अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। आलम यह है कि मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और वोटिंग वाले दिन भी पूरे गांव के लोग अपने घरों में कैद हैं।
MAY 20, 2024 15:19 IST

नासिक में टमाटर व प्याज की माला पहनकर मतदान करने पहुंचे दो किसान

केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोमवार को दो किसानों ने अनोखा तरीखा अपनाया। वे टमाटर और प्याज की माला पहनकर निफाड शहर के नैताले में एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। दोनों ने टमाटर और प्याज की माला पहनकर केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विराेेेध जताया।
MAY 20, 2024 14:50 IST

बारामूला में दोपहर एक बजे तक करीब 35 प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर में बारामूला लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 17.37 लाख मतदाताओं में से एक तिहाई से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में 34.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
MAY 20, 2024 14:37 IST

स्वतंत्रता सेनानी जी.जी. पारिख ने मुंबई में डाला वोट

स्वतंत्रता सेनानी डॉ. जी.जी. पारिख ने मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 1951-52 में भारत के पहले आम चुनाव के बाद से मतदान करते आ रहे सौ वर्षीय पारिख ने सोमवार को महाराष्ट्र में अंतिम दौर के चुनाव में मतदान किया। भारत निर्वाचन आयोग ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को घर से मतदान की सुविधा दी है लेकिन पारिख ने व्हीलचेयर पर बैठकर ग्रांट रोड स्थित गिरटन हाई स्कूल में मतदान केंद्र पर जाने का विकल्प चुना।
MAY 20, 2024 14:04 IST

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशतन

बिहार- 34.62% जम्मू-कश्मीर 34.79%झारखंड- 41.89%लद्दाख- 52.02% महाराष्ट्र- 27.78% ओडिशा- 35.31% उत्तर प्रदेश- 39.55%पश्चिम बंगाल- 48.41%
MAY 20, 2024 13:27 IST

रितिक रोशन ने डाला वोट

MAY 20, 2024 13:07 IST

परिवार संग वोट डालने पहुंची मालिनी अवस्थी

MAY 20, 2024 12:30 IST

रायबरेली के मतदान केंद्र पर पहुंचे राहुल गांधी

रायबरेली में वोटिंग के बीच राहुल गांधी भी पोलिंग बूठ पर पहुंच गए हैं।
MAY 20, 2024 12:29 IST

अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भी डाला वोट

MAY 20, 2024 12:28 IST

बारामूला में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइन

MAY 20, 2024 12:21 IST

महाराष्ट्र में अब तक कहां-कितना मतदान

बोरिवली- 14.4%मालाड- 14.6%वांद्रे पश्चिम - 17.08%विलेपार्ले- 19.03%घाटकोपर पश्चिम- 18.13%गोरेगाव- 18.10%मलबार हिल्स - 19.39%शिवडी- 15.05%सायन- 17.50%वडाळा- 16.71%
MAY 20, 2024 12:13 IST

11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

बिहार - 21.11 फीसदीजम्मू कश्मीर - 21.37 फीसदीझारखंड - 26.18 फीसदीलद्दाख - 27.87 फीसदीमहाराष्ट्र - 15.93 फीसदीओडिशा - 21.07 फीसदीउत्तर प्रदेश - 27.76 फीसदीपश्चिम बंगाल - 32.70 फीसदी