इलेक्शन

यूपी उप चुनावः करहल सीट पर बसपा ने उतारा उम्मीदवार, जानें किसे मिला टिकट

बसपा ने करहल विधानसभा उप चुनाव के लिए अवनीश कुमार शाक्य को उम्मीदवार घोषित किया है। अवनीश कुमार शाक्य इस समय भोगांव विधानसभा प्रभारी हैं। इस सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Image

करहल विधानसभा सीट उप चुनाव के लिए बीएसपी ने अपना प्रत्याशी किया घोषित

Photo : IANS

Karhal By Election: करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए बसपा(BSP) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। अवनीश कुमार शाक्य को बसपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। अवनीश कुमार शाक्य इस समय भोगांव विधानसभा प्रभारी हैं। वह पार्टी के विधानसभा सचिव भी रह चुके हैं। टिकट मिलने बाद उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। बता दें कि करहल में यादवों के बाद शाक्य समुदाय के वोटर सबसे अधिक हैं।

13 नवंबर को होगा मतदान

समाजवादी पार्टी ने करहल से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी को जयंत चौधरी की आरएलडी (RLD), सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल का भी समर्थन हासिल है। जबकि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बसपा ने कुंदरकी से रफत उल्ला को प्रत्याशी घोषित किया है। रफत उल्ला उर्फ नेता छिदद्दा बसपा के टिकट से अब तक 4 बार चुनाव लड़ चुके हैं। सपा के जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई है। सपा और बीजेपी ने यहां से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद करहल सीट रिक्त हुई है। करहल को सपा का गढ़ माना जाता है। यहां पर सैफई परिवार का ज्यादातर कब्जा रहा है। यहां पर 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article