इलेक्शन

बंगाल में भाजपा IN, तृणमूल OUT! टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में बड़ा उलटफेर; ममता दीदी की सत्ता पर मंडराया खतरा

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार को सामने आए एग्जिट पोल में बड़ा सियासी उलटफेर होने की संभावना जताई जा रही है।

Image

बंगाल में बड़े सियासी उलटफेर के मिल रहे संकेत

Photo : Times Now Digital

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर गुरुवार को सामने आए टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में बड़ा सियासी उलटफेर होने की संभावना जताई जा रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को कुर्सी से उतारने का मन बना लिया है। भाजपा राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है, जबकि टीएमसी का प्रदर्शन निराशाजनक रहने का अनुमान है।

सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है भाजपा

टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। भाजपा को 192 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना है, जबकि टीएमसी को 100 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों के हिस्सों में महज दो सीटें आ सकती हैं। अगर एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं तो पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 15 साल पुराने दबदबे का अंत हो सकता है।

हाई प्रोफाइल मुकाबला

बंगाल की सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल सीटों में से एक भवानीपुर से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी मैदान में उतरीं, जहां उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से था। हालांकि, 4 मई को ही स्पष्ट हो पाएगा कि एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में तब्दील होते हैं या नहीं।

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को नकारा

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए 'भाजपा के निर्देश पर' एग्जिट पोल के पूर्वानुमान प्रसारित किए गए। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्तारूढ़ पार्टी राज्य चुनावों में 294 विधानसभा सीटों में से 226 से अधिक सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर जो दिखाया जा रहा है, उसे दोपहर एक बजकर आठ मिनट पर भाजपा कार्यालय से प्रसारित किया गया था। इसे प्रसारित करवाने के लिए पैसे दिए गए थे। मेरे पास इसकी पुख्ता जानकारी है। वे जोर देकर कह रहे हैं कि ऐसा ही होगा। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एग्जिट पोल परिणाम घोषित होने से पहले लोगों की राय को प्रभावित करने की 'एक बड़ी साजिश' का हिस्सा हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article