इलेक्शन

Bhadohi Lok Sabha Seat TMC Candidate: भदोही सीट से टीएमसी ने बनाया ललितेश पति त्रिपाठी को उम्मीदवार, ब्रह्माण वोट पर नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2024, 11:10 PM IST

Bhadohi Lok Sabha Seat TMC Candidate: समाजवादी पार्टी ने आज अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी। तभी से अटकलें लग रही थी कि इस सीट से ललितेश पति त्रिपाठी लड़ेंगे।

Image

भदोही सीट से टीएमसी ने बनाया ललितेश पति त्रिपाठी को टिकट

Photo : Twitter

Bhadohi Lok Sabha Seat TMC Candidate: उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी ने भदोही सीट टीएमसी के लिए छोड़ दी थी, जिसके बाद टीएमसी ने ललितेश पति त्रिपाठी को भदोही से उम्मीदवार बनाया है।

ललितेश पति त्रिपाठी की थी अटकलें

समाजवादी पार्टी ने आज अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी। तभी से अटकलें लग रही थी कि इस सीट से ललितेश पति त्रिपाठी लड़ेंगे। कुछ घंटे बाद तृणमूल ने इसकी घोषणा कर दी। ललितेश पति त्रिपाठी ने तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताया है। पिछले दिनों उन्होंने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर अटकलें कर दी थीं।

ब्रह्माण वोट पर इंडिया गठबंधन की नजर

ललितेश पति त्रिपाठी को भदोही से उतार कर इंडिया गठबंधन ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की तैयारी में है। ललितेश पति त्रिपाठी का परिवार उत्तर प्रदेश में ब्रह्माण चेहरा के तौर पर जाना जाता है।

कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी

ललितेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं। उप्र की राजनीति में वह पंडित कमलापति त्रिपाठी की चौथी पीढ़ी के नेता हैं। वह फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के सदस्य है। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। वह कांग्रेस के टिकट पर 2012 में मीर्जापुर के मड़िहान से विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वह 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article