इलेक्शन

TMC Lok Sabha Chunav: TMC ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस को दीदी से अब भी गठबंधन की उम्मीद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2024, 10:18 PM IST

Congress Vs TMC: टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद कांग्रेस ने कहा कि गठबंधन कभी भी हो सकता है। पार्टी ने कहा कि किसी भी समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से।

Image

ममता बनर्जी और राहुल गांधी।

Photo : Times Now Digital

TMC Candidate Name For Lok Sabha Chunav: पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जिसके तुरंत बाद कांग्रेस ने कहा कि नामांकन पत्र वापस लेने के समय तक गठबंधन के लिए उसके द्वार खुले हैं। यानी कांग्रेस को ममता बनर्जी से अभी भी गठबंधन की उम्मीद है। हालांकि ममता ने पहले ही ये ऐलान कर दिया था कि उनकी पार्टी राज्य की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस को ममता बनर्जी से अभी भी गठबंधन की उम्मीद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएमसी की घोषणा पर कहा, 'हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं और नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया से पहले कभी भी गठबंधन हो सकता है।' वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कई बार पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ सीट-बंटवारे को लेकर सम्मानजनक समझौता करने की इच्छा व्यक्त कर चुकी है।

'सम्मानजनक सीट-बंटवारे का फॉर्मूला चाहती है कांग्रेस'

टीएमसी द्वारा पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश कहते हैं, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि वह पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ एक सम्मानजनक सीट-बंटवारे का फॉर्मूला चाहती है। इसका मतलब है आपसी बातचीत। दे और ले, कुछ समझौता। हमने हमेशा कहा है कि हमारे दरवाजे बातचीत और सीट-बंटवारे की बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन सीटों की एकतरफा घोषणा नहीं होनी चाहिए, हमें इसे सामूहिक रूप से एक साथ करना चाहिए जैसा कि हमने तमिलनाडु, महाराष्ट्र में किया है। दिल्ली, यूपी और इसी तरह... टीएमसी ने घोषणा की है, मुझे नहीं पता कि टीएमसी पर क्या दबाव था लेकिन जहां तक हमारी बात है तो हम पश्चिम बंगाल में भारत गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं, तो आइए देखें क्या होता है।"

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इस तरह के समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से।' उन्होंने यह भी कहा, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा से चाहती है कि ‘इंडिया’ गठबंधन मिलकर भाजपा से मुकाबला करे।'

कांग्रेस और टीएमसी नेताओं के बीच वाकयुद्ध जारी

पश्चिम बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर इन दिनों कांग्रेस और टीएमसी नेताओं के बीच वाकयुद्ध जारी है। टीएमसी ने दावा किया है कि वह कांग्रेस को दो से अधिक सीट नहीं दे सकती। पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के दो सांसद हैं। टीएमसी ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है। पार्टी ने कहा है कि विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एकजुट हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article