इलेक्शन

तेलंगाना में राहुल-प्रियंका ने किया चुनाव अभियान का आगाज, KCR को लिया निशाने पर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 19, 2023, 02:12 PM IST

Telangana Assembly Election 2023: राहुल गांधी ने चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल बाद भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री लोगों से दूरी बनाए हुए हैं। तेलंगाना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने केसीआर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सारा नियंत्रण सिर्फ एक परिवार के पास है।

Image

तेलंगाना में चुनाव प्रचार करते राहुल गांधी।

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की गुरुवार को शुरुआत कर दी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने केसीआर और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। राहुल एवं प्रियंका ने दोनों ने 'भाजपा और बीआरएस' में मिलीभगत का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि वह इस बात को महसूस कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हारने जा रही है।

‘विजयभेरी’ यात्रा की शुरुआत की

राज्य में कांग्रेस की जारी ‘विजयभेरी’ यात्रा के दौरान भूपालपल्ली से पेद्दापल्ली के रास्ते में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी लड़ाई दोराला (सामंती) तेलंगाना और प्रजाला (जनता) तेलंगाना के बीच है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि केसीआर चुनाव हारने वाले हैं। यह दोराल तेलंगाना और प्रजाला तेलंगाना... राजा और प्रजा के बीच लड़ाई है।’

बीआरएस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

राहुल गांधी ने चंद्रशेखर राव पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 साल बाद भी तेलंगाना के मुख्यमंत्री लोगों से दूरी बनाए हुए हैं। तेलंगाना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने केसीआर का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में सारा नियंत्रण सिर्फ एक परिवार के पास है।

जाति जनगणना पर नहीं बोलते दोनों नेता-राहुल

एआईसीसी नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केसीआर को छोड़कर सभी विपक्षी नेताओं पर हमला करती है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) एवं आयकर विभागों का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ मामले दर्ज करती है। उन्होंने कहा कि जब वह देश में जाति जनगणना का मुद्दा उठाते हैं तो न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न ही केसीआर इस पर कुछ बोलते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article