इलेक्शन

Tej Pratap Yadav Video: बेकाबू हुए तेजप्रताप यादव, भरे मंच से RJD कार्यकर्ता को दिया धक्का

Tej Pratap Yadav Video: बिहार में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने गुस्से में आरजेडी कार्यकर्ता को मंच पर धक्का दे दिया इसके बाद मीसा भारती ने उनका हाथ पकड़कर शांत कराया, इसका वीडियो भी सामने आया है।

Image

तेजप्रताप यादव ने गुस्से में आरजेडी कार्यकर्ता को मंच से धक्का दे दिया

KEY HIGHLIGHTS
  1. मीसा भारती के नामांकन सभा के दौरान तेजप्रताप यादव किसी बात पर नाराज हो गए
  2. मंच पर पूरा परिवार मीसा भारती के लिए पाटलिपुत्र की जनता से वोट मांग रहा था
  3. तेज प्रताप हत्थे से उखड़ गए और मंच पर धक्का मुक्की और अफरा तफरी की स्थिति बन गई

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव बेकाबू हो गए मौका था बहन मीसा भारती के लिए पाटलिपुत्र की जनता से वोट मांगने का श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के मंच पर पूरा परिवार मीसा भारती के लिए पाटलिपुत्र की जनता से वोट मांग रहा था वहीं बीच अचानक तेज प्रताप यादव हत्थे से उखड़ गए और मंच पर धक्का मुक्की और अफरा तफरी की स्थिति बन गई।

खास बात ये कि मंच पर लालू यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद थीं तभी उन्होंने मंच पर खड़े कार्यकर्ता को धक्का दे दिया, उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की इस बीच मीसा भारती को उन्हें संभालना पड़ा।

क्या हुआ था आखिर

बताते हैं कि मीसा भारती के नामांकन सभा के दौरान तेजप्रताप यादव किसी बात पर नाराज हो गए और उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता को धक्का दे दिया, मीसा भारती ने भाई तेजप्रताप का हाथ पकड़कर उन्हें वहीं इसी बीच आनन-फानन में आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने उस कार्यकर्ता को वहां से हटाया वहीं लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी का तबीयत खराब है फिर भी वह आप लोगों के बीच रोज जा रहे हैं।

वीडियो साभार-NBT

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article