इलेक्शन

Tej Pratap Yadav Exclusive: लालू-राबड़ी से लेकर तेजस्वी यादव और 'जयचंद' तक, तेजप्रताप यादव के बेबाक बोल

टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा अब वह नई शुरुआत करेंगे और दोबारा आरजेडी में नहीं जाएंगे। बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव को भी कई मुद्दों पर निशाने पर लिया। साथ ही कहा कि आरजेडी की वजह से ही कांग्रेस को बिहार में पैर जमाने का मौका मिला है। तेजप्रताप यादव ने क्या-क्या कहा जानिए।

Image

तेजप्रताप यादव से खास बातचीत

Tej Pratap Yadav Exclusive:राष्ट्रीय जनता दल से अलग हो चुके तेजप्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वह पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएंगे और आरजेडी से किसी तरह का संबंध नहीं रखेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा अब वह नई शुरुआत करेंगे और दोबारा आरजेडी में नहीं जाएंगे। बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि आरजेडी की वजह से ही कांग्रेस को बिहार में पैर जमाने का मौका मिला है। उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और आरएसएस को एकसमान बताया। तेजप्रताप यादव ने क्या-क्या कहा जानिए।

मैं महुआ से चुनाव लड़ूंगा

मैंने अपनी पार्टी का नाम जनशक्ति जनता रखा है, यही प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए अब मैं जनता के बीच जाऊंगा और चुनाव लड़ूंगा। मैं महुआ से चुनाव लड़ूंगा दोबारा RJD में जाने के सवाल पर कहा कि, अब एंड में नहीं जाऊंगा, हमने संकल्प ले लिया है कि दोबारा हम नहीं जाएंगे। भगवान के सामने हमने संकल्प ले लिया है। माता-पिता का स्थान अलग है, पार्टी का राजनीति का अलग। RJD से कोई रिश्ता कभी नहीं रखना है।

तेजस्वी जी कलम फेंक रहे हैं

तेजस्वी के कलम बांटने के सवाल पर कहा कि कलम बांटने और फेंकने में जमीन आसमान का अंतर है। कलम को फेंका नहीं जाता, सिर से लगाया जाता है। तेजस्वी जी कलम फेंक रहे हैं। जयचंद लोग तेजस्वी को सलाह देते हैं, वहीं जयचंद जो कुर्सी पर बैठा था, आगे मैं रथ पर। मैं जयचंद का नाम नहीं लेता, हीं तो मुर्दा जिंदा हो जाएगा। अब सबको पता चल गया कि जयचंद कौन है। गूगल पर टाइप करने से चेहरा उसी का आएगा।

रोहिणी आचार्य ने बिलकुल सही पोस्ट किया

तेजप्रताप ने कहा, रोहिणी आचार्य ने बिलकुल सही पोस्ट किया जो उन्होंने झेला है, वो हम झेलकर यहां तक पहुंचे हैं। हमने लोगों को पहले आगाह भी किया था ये नुकसान करेगा। कहीं से रोहिणी आचार्य गलत नहीं हैं, उसने सही काम किया है। अब उनको जनता बताएगी कि एक बहन, बेटी और मां होने के नाते उन्होंने बहुत बड़ा योगदान देने का काम किया है। सभी बेटियों को उनसे सीखना चाहिए, अपने पिता के लिए उन्होंने किडनी डोनेट किया। तेजप्रताप ने कहा, जो हमारी बहन को अपमानित करेगा, कृष्ण भगवान का सुदर्शन चक्र चलेगा। पार्टी में जयचंद के खिलाफ बोलने का किसी को हिम्मत नहीं है, सिर्फ मैं बोलता हूं। लालू जी राबड़ी जी को सोचना चाहिए इतना कुछ हो रहा है।

बिहार में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं था

कांग्रेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं था। लालू यादव के बदौलत कांग्रेस का वजूद हुआ। हमारे पिता की बदौलत कांग्रेस को पूछा जाता है। कांग्रेस, बीजेपी और आरएसएस एक हैं। महात्मा गांधी ने आजादी के समय में बोला था कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए, फिर क्यों नहीं डिजॉल्व किया गया। कांग्रेस अब विदेशी कल्चर अपनाए हुए है। आप खादी नहीं पहनते हैं, कांग्रेस में अब सब अमीर लोग हैं।

तेजस्वी जी अच्छा नाचते हैं

तेजस्वी के सीएम चेहरे पर तेजप्रताप ने कहा, सीएम जनता तय करती है, भाषण में लोग लंबी-चौड़ी बात करते हैं, भीड़ जुटाना कोई बड़ी बात नहीं है। ये कोई भी जुटा लेता है, लेकिन भीड़ को वोट में बदलना बड़ी बात होती है। तेजस्वी जी अच्छा नाचते हैं, रील में वो डांस कर रहे थे। नाचते-नाचते भाषण दे रहे हैं, आजकल रील बनाने का जमाना है। वोटर अधिकार यात्रा पर तेजप्रताप ने कहा कि लोग घूम रहे हैं, घूमने से किसी को कोई थोड़े रोक सकता है। साथ ही कहा कि AIMIM को गठबंधन का ऑफर दे चुके हैं, एक्सेप्ट करना न करना उनके ऊपर है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article