इलेक्शन

तेज प्रताप ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बताया बच्चा, बोले - चुनाव बाद झुनझुना हम ही पकड़ाएंगे

Bihar Assembly Election 2025: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई व महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बच्चा बताया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद तेजस्वी को झुनझुना वही पकड़ाएंगे।

Image

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले आज यानी मंगलवार 4 नवंबर को प्रचार का अंतिम दिन है। तेजस्वी यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी भविष्य की योजना बतायी। इस बीच पत्रकारों ने जब तेज प्रताप से कहा कि तेजस्वी यादव आपके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं, इस पर तेज प्रताप से तपाक से कहा, करने दीजिए... अभी बच्चा है वो... चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे।

बता दें कि तेजस्वी यादव आरजेडी की पारंपरिक सीट राघोपुर से चुनावी मैदान में हैं और तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां से पहले भी चुनाव जीत चुके हैं। तेजस्वी यादव ने महुआ में अपनी पार्टी RJD के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया थी, जिस पर पत्रकारों ने यहां से जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप से प्रश्न पूछे थे। तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों के प्रश्न पर अपने छोटे भाई को बच्चा बताया।

बता दें कि तेज प्रताय यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। महुआ में तेजस्वी के चुनाव प्रचार करने पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी को प्रचार करने दीजिए, अभी वह बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना हम पकड़ाएंगे।

अमित शाह के उस बयान पर जिसमें उन्होंने लालू परिवार को एक कंपनी बताया था, पर भी तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि कोई भी कुछ भी बोल सकता है मगर वाणी को संयम में रखकर बोलें।

तेजस्वी के महुआ में चुनाव प्रचार करने पर तेज प्रताप यादव ने कहा मेरे क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया, मैंने भी उनके क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार किया, फिर चुनाव प्रचार में जाऊंगा राघोपुर, जीत को लेकर मैं पूरा आश्वस्त हूं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article