इलेक्शन

BJP-TDP Alliance: चंद्रबाबू नायडू फिर से मोदी के साथ, TDP की NDA में एंट्री कंफर्म; साथ लड़ेंगे चुनाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 9, 2024, 05:53 PM IST

BJP-TDP Alliance: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Image

एनडीए में शामिल हुआ टीडीपी

Photo : PTI

BJP-TDP Alliance: आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले समीकरण चेंज होता दिख रहा है। तेलगू देशम पार्टी यानि कि टीडीपी एक बार फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन में आ गई है। चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर से पीएम मोदी के साथ आ गए हैं। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, अभिनेता पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

एनडीए में शामिल होने पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि भाजपा, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जन सेना पार्टी के बीच आगामी लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन बनाने पर सहमति बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए नायडू ने कहा- "आंध्र प्रदेश बुरी तरह नष्ट हो गया है। भाजपा और तेदेपा का एक साथ आना देश और राज्य के लिए फायदे की स्थिति है।"

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को अपने वरिष्ठ नेताओं की दूसरे दौर की बातचीत के बाद तीनों दलों ने अपने गठबंधन पर मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जन सेना मिलकर आंध्र प्रदेश में लगभग आठ लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपी शेष 17 लोकसभा और 145 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

भाजपा कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

सूत्रों ने कहा कि भाजपा दक्षिणी राज्य में लगभग छह लोकसभा और इतनी ही संख्या में विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। टीडीपी सुप्रीमो नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण की दूसरे दौर की बातचीत में यह समझौता हुआ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article