इलेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, ‘घड़ी’ चिह्ल का इस्तेमाल न करे शरद पवार गुट, अजित गुट को भी दिए अहम निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 02:27 PM IST

शीर्ष अदालत ने शरद पवार गुट से कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को विज्ञापनों में ‘घड़ी’ चिह्ल का इस्तेमाल न करने के लिए कहें जो अजित पवार नीत एनसीपी गुट को आवंटित किया गया है।

Image

शरद पवार

Photo : ANI

NCP Election Symbol Case: सुप्रीम कोर्ट ने आज एनसीपी चुनाव चिह्न विवाद को लेकर अहम निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि शरद पवार के नाम के इस्तेमाल के विवाद को एनसीपी के दोनों गुट पिछले आदेश के पालन करें। सुप्रीम कोर्ट ने शरद पवार गुट को चुनाव प्रचार अभियानों में ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ नाम का इस्तेमाल करने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट ने शरद पवार गुट से कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार अभियानों में ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार’ नाम का इस्तेमाल सोच-समझ कर करने को कहे।

‘घड़ी’ चिह्ल का इस्तेमाल न करे शरद पवार गुट

शीर्ष अदालत ने शरद पवार गुट से कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं को विज्ञापनों में ‘घड़ी’ चिह्ल का इस्तेमाल न करने के लिए कहें जो अजित पवार नीत एनसीपी गुट को आवंटित किया गया है। अदालत ने एनसीपी के अजित पवार गुट को यह कहते हुए अखबारों में विज्ञापन देने को कहा कि उसे ‘घड़ी’ चिह्न का आवंटन अदालत के विचाराधीन है।

19 मार्च के आदेश में कोई संशोधन नहीं

19 मार्च को अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अजीत गुट (एनसीपी) शरद पवार की फोटो और नाम का इस्तेमाल चुनाव में नहीं करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 19 मार्च के आदेश में संशोधन की कोई जरूरत नहीं है। अजित पवार गुट ने अखबारों में इससे जुड़ा नोटिस अखबार में प्रमुखता से छपवाने पर सहमति जताई है। कोर्ट ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कोर्ट के आदेश के बारे में जागरूक करे जाने का भी आदेश दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article