इलेक्शन

Sultanpur Loksabha Seat: सुल्तानपुर में सपा लोकसभा प्रत्याशी भीम निषाद का 500 के नोटों की गड्डी बांटते वीडियो वायरल

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 12:00 AM IST

Sultanpur SP candidate viral video: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम खबरें सामने आ रही हैं, बताया जा रहा है कि सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से का पैसे देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भीम निषाद

Sultanpur SP candidate viral video:आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग ने सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार भीम निषाद को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सपा प्रत्याशी निषाद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक विधायक को 500 रुपये के नोट की गड्डी देते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मामले की लिखित शिकायत की।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बल्‍दीराय के उपजिलाधिकारी (SDM) विदुषी सिंह को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

भीम निषाद से सार्वजनिक हुए वीडियो पर स्पष्टीकरण मांगा गया है

उपजिला अधिकारी विदुषी सिंह ने बताया कि सपा प्रत्याशी भीम निषाद से सार्वजनिक हुए वीडियो पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी का जवाब प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article