Shiggaon Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। 13 मई को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। इस चुनावों में कई ऐसी सीट हैं, जो हाईप्रोफाइल हैं। हालांकि, कर्नाटक के हावेरी जिले की शिगगांव सीट सबसे हॉट सीट है। यहां से भाजपा नेता और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनावी मैदान में हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने बोम्मई पर इस सीट से चौथी बार भरोसा जताया है, इसलिए यह सीट उनके लिए साख का सवाल बन गई है। अगर वह लगातार चौथी बार जीत हासिल करते हैं तो पार्टी में उनका कद बढ़ेगा, लेकिन बोम्मई अगर हारते हैं तो पार्टी समेत उनकी बहुत किरकिरी होगी।
