इलेक्शन

Sheo Rajasthan Chunav Result 2023 Live: राजस्थान के SHEO में रवींद्र सिंह भाटी के आगे कोई नहीं है टक्कर में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 07:34 PM IST

Sheo Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: बाड़मेर शिव विधानसभा का संसदीय क्षेत्र है। इस विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रवींद्र सिंह भाटी ने अपना सिक्का चलाकर सभी को हैरान कर दिया।

Image

Sheo Rajasthan Chunav Result 2023: यहां देखें शिव राजस्थान विधानसभा चुनाव का परिणाम

Sheo Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live: बाड़मेर शिव विधानसभा का संसदीय क्षेत्र है। इस विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रवींद्र सिंह भाटी ने अपना सिक्का चलाकर सभी को हैरान कर दिया। राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा सीट पर सबसे रोचक मुकाबला देखने (Sheo Rajasthan Election Result 2023) को मिला। इस विधासभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर अमीन खान पर भरोसा जताया था, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने स्वरूप सिंह खारा को चुनावी मैदान में (Rajastha Election Result 2023 in Hindi) उतारा था।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जोधपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी ने दोनों पार्टियों को कड़ी टक्कर दी। बता दें, रवींद्र सिंह को पश्चिमी राजस्थान का एक बड़ा चेहरा माना जाता है।

शिव विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम - Assembly Constituency 134 - Sheo (Rajasthan) Live

प्रत्याशीपार्टीपरिणाम
स्वरूप सिंह खाराभाजपाहार
अमीन खानकांग्रेसहार
रवीन्द्र सिंह भाटीनिर्दलीयजीत (+3950)

Sheo Rajasthan Election Result 2023: कौन है रवीन्द्र सिंह भाटी

रवीन्द्र सिंह भाटी पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। लेकिन पार्टी से टिकट ना मिलने पर बगावत कर बैठे थे और बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी जंग का आगाज कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रवीन्द्र ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा रखी है।

शिव विधानसभा सीट की खास बात यह है कि भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के पार्टी के बागी चुनौती दे रहे हैं। रवींद्र सिंह को पश्चिमी राजस्थान का एक बड़ा चेहरा माना जाता है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या कांग्रेस और बीजेपी अपनी लाज बचा पाएंगे।

Rajasthan Election Result 2023: कुल 4 करोड़ से अधिक मतदान

इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में ईवीएम से कुल 39211399 वोट पड़े हैं । इनमें 18827294 वोट महिलाओं, 20383757 पुरुषों और 348 वोट थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने डाले हैं । इसके अलावा पोस्टल बैलट द्वारा 4,66,881 द्वारा मत पड़े । सर्विस वोटर के आज शाम तक 30,263 डाक द्वारा मत प्राप्त हुए हैं । 3/12/2023 को सुबह 8.00 बजे तक प्राप्त सभी सर्विस वोटों को गिनती में शामिल किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article