इलेक्शन

Satna MP Chunav Result 2023: गणेश सिंह का नहीं चला सतना में सिक्का, जीत के करीब है कांग्रेस

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2023, 06:38 PM IST

Satna MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश के सतना जिले की सतना विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की साख दांव पर है। यहां के मौजूदा सांसद को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतरा है। जानिए कैसा है यहां पर मतगणना का हाल कौन सा उम्मीदवार चल रहा है आगे?

Image

Satna MP Chunav Result 2023: गणेश सिंह का नहीं चला सतना में सिक्का, जीत के करीब है कांग्रेस

Satna MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश की सतना विधानसभा सीट को इस बार हॉट सीट माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार सतना के मौजूदा सांसद गणेश सिंह को मैदान में उतरा है। जहां उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा से है। सिद्धार्थ पिछली बार इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल तिवारी को 12588 वोट के अंतर से मात देकर जीत हासिल करने में सफल रहे थे। ऐसे में भाजपा इस सीट को अपने कब्जे में करना चाहती है और इसी वजह से मौजूदा सांसद को विधायकी के चुनाव में उतार दिया है। 17 नवंबर को मतदान हो चुका है और आज मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। ऐसा सतना विधानसभा(63) सीट पर मतगणना का ताजा अपडेट।

ऐसा है सतना की सीट पर मतगणना का हाल

क्रमांकप्रत्याशीपार्टीमतपरिणाम
1सिद्धार्थ कुशवाहाकांग्रेस 641603267 वोट से आगे
2गणेश सिंहभाजपा608933267 वोट से पीछे
3शिव रत्नाकर चतुर्वेदीबसपा29749 34411 वोट से पीछे

जीत की हैट्रिक के बाद भाजपा को मिली थी हार

सतना की सीट पर पिछले चुनाव में लगातार तीन बार हार के बाद कांग्रेस सेंध लगाने में सफल हुई थी। शंकर लाल तिवारी तीन बार 2003 से 2013 के बीच विजयी हुए थे। ऐसे में इस सीट पर भाजपा फर से परचम लहराना चाहती है। दूध की जली भाजपा छाछ भी फूंककर पीना चाहती है। ऐसे में गणेश सिंह से अच्छा उम्मीदवार उनके पास नहीं था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article