इलेक्शन

'हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, 'राम नाम सत्य' भी कर देते हैं...' अलीगढ़ में बोले सीएम योगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 07:23 AM IST

Yogi Adityanath News: अलीगढ़ में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं, बल्कि, बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं।

Image

जनसभा को संबोधित करते उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ

Photo : ANI

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते हैं, आज यह संभव है। हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए हैं, बल्कि, बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा, उसका राम नाम सत्य भी तय है। 10 वर्ष पहले जो सपना आपने देखा था, आज वह हकीकत बन गया है। यह आपके एक कीमती वोट से संभव हो पाया है इसलिए आपको अपने एक वोट की कीमत को समझना है। देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। दूसरे चरण में अलीगढ़ वासियों को भी मतदान करना है। देश में पहली बार 18वीं लोकसभा का चुनाव ऐसे हैं, जिसमें लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। सभी को परिणाम पता है।

मोदी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों का परिणाम

सीएम योगी ने कहा कि यह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का परिणाम है। पूरे देश में उत्तर, पूरब, पश्विम और दक्षिण में 'तीसरी बार मोदी सरकार' यही आवाज गूंज रही है। आज हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। इतना ही नहीं आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। जबकि, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिक कार्य हो रहे हैं।

सबकुछ आपके एक वोट से संभव

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में अलीगढ़ के हस्तशिल्पी और कारीगरों को सम्मान मिल रहा है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड बनने की कार्यवाही चल रही है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। श्रमिकों और अनाथ बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गया है, जिसकी बिल्डिंग वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण है। ये सब आपके एक वोट से हुआ है। बता दें, सीएम योगी ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के लिए अलीगढ़ में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article