इलेक्शन

'जो लड़ाई बीच में छोड़कर भाग जाता है उसे क्या कहा जाता है, आप जानते हैं' , राहुल पर राजनाथ का तंज

Rajnath Singh targets Rahul Gandhi: हरियाणा के रोहतक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों से कहा कि आप उस शब्द को जानते हैं। वे उस शब्द का नाम नहीं लेंगे। रक्षा मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि राहुल गांधी के लिए लोग उनका कोई नया नाम न रख दें।

Image

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

Rajnath Singh targets Rahul Gandhi: अमेठी की जगह रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अमेठी से हारने पर राहुल गांधी वायनाड चले गए। अब रायबरेली आ गए हैं। अमेठी से चुनाव लड़ने की उनकी हिम्मत नहीं हुई। जो लड़ाई बीच में छोड़कर भाग जाता है उसके लिए एक शब्द प्रचलित है। राजनाथ ने लोगों से कहा कि आप उस शब्द को जानते हैं। वे उस शब्द का नाम नहीं लेंगे। रक्षा मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि राहुल गांधी के लिए लोग उनका कोई नया नाम न रख दें।

हुसैन ने आतंकवादी हमलों का समर्थन किया था

सिंह ने पाकिस्तानी नेता चौधरी फवाद हुसैन द्वारा राहुल गांधी की प्रशंसा करने पर भी कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि विगत में हुसैन ने भारत में आतंकवादी हमलों का समर्थन किया था। भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी शिविरों को निशाना बनाए जाने के संदर्भ में सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने संदेश दिया है कि वह सीमा के अंदर और बाहर अपने दुश्मनों को निशाना बना सकता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी चाहते थे कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिए और उसे राजनीति में नहीं रहना चाहिए।

दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बना भारत

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लोगों को चुनाव में उनकी इच्छा पूरी करनी चाहिए और मुख्य विपक्षी दल को खत्म कर देना चाहिए। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश के रूप में उभरा है जिसकी आवाज सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

हरियाणा की 10 सीट पर 25 मई को मतदान

हरियाणा की सभी 10 सीट पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। पिछले चुनाव में राज्य की सभी सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव (2019) में भाजपा की जीत से पहले, रोहतक लंबे समय से कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ रहा है। 2019 में भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने 'मोदी लहर' की मदद से उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को करीब 7,000 मतों के मामूली अंतर से हराया था।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article