Rajasthan Assembly Election, Madhya Pradesh Assembly Election, Chhattisgarh Assembly Election 2023 Trend: चार राज्यों के विधान सभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है, और पहले एक घंटे के रूझानों से साफ है कि चाहे मध्य प्रदेश हो , राजस्थान, छत्तीसगढ़ वहां पर किसी एक दल की आंधी नहीं चल रही है। पहले घंटे के रूझानों में भाजपा को मध्य प्रदेश और राजस्थान में बढ़त है और वह रूझानों में बहुमत पाती दिख रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में बेहद कड़ी टक्कर है। अगर कांग्रेस यहां पर हारती है तो राहुल गांधी के लिए बड़ा सेट बैक होगा।
कितनी सीटें मिलती नजर आ रही हैं

रुझानों में किसकी सरकार
मोदी और राहुल को क्या मिल रहा है मैसेज
शुरूआती रूझान से साफ है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते नजर आ रहे हैं। और भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है। अब देखना है कि क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पांचवी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते हैं, या फिर कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री बनता है।
इसी तरह राजस्थान में भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ करती नजर नहीं आ रही है, हालांकि उसकी सत्ता में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जबकि कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के बीच भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश सिंह बघेल के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वहीं तेलंगाना में केसीआर का जादू टूटता दिख रहा है। चार राज्यों के रूझानों से यही लगता है कि 4 राज्यों में भाजपा 2 और कांग्रेस एक राज्य में सरकार बनाती दिख रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में बेहद कड़ी टक्कर हो गई है।
