इलेक्शन

Rajasthan Election Results 2023: रुझानों में BJP को बढ़त, रिवाज कायम रहने के मिल रहे संकेत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 3, 2023, 12:00 PM IST

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आ रहे हैं। जानिए क्या है अब तक का अपडेट-

Image

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में रिवाज कायम रहने की संभावना दिख रही है। यहां वोटों की गिनती की शुरुआत से ही बीजेपी ने रुझानों में बढ़त कायम कर ली। करीब 2 घंटे की मतगणना के बाद रुझानों में बीजेपी को 150 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं कांग्रेस 77 सीटें पर आगे है। अगर बीजेपी को जीत हासिल होती है तो यहां वर्षों से चला आ रहा रिवाज कायम रहेगा।

अशोक गहलोत आगे

बीजेपी के बड़े उम्मीदवार राज्यवर्धन राठौर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, दीया कुमारी सहित केंद्रीय मंत्री अपनी-अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, सीएम अशोक गहलोत अपनी सरदारपुरा सीट से आगे चल रहे हैं। हालांकि राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के बीच हर राउंड में कड़ा मुकाबला भी नजर आया। बीजेपी कभी 100 पर टिकती दिखी तो कभी 100 के आंकड़े के पार नजर आई।

निर्दलीयों पर नजर

राजस्थान में कांटे के मुकाबले के बीच खबर ये भी आई कि यहां निर्दलीयों पर दोनों दलों बीजेपी-कांग्रेस की नजर है। सूत्रों के मुताबिक यहां जीते विधायकों के लिए चार्टेड प्लेन बुक करने की भी खबर आई। ऐसे में अगर यहां अधूरा जनादेश मिलता है तो निर्दलीय विधायक बेहद काम के साबित होंगे। वहीं, खबर ये भी है कि बीजेपी-कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है।

लोगों ने कांग्रेस की गारंटी को विफल कर दिया : शेखावत

राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त से उत्साहित केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को कहा कि लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान किया है। शेखावत ने संवाददाताओं से कहा, लोगों ने कांग्रेस की गारंटी को विफल कर दिया है। उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेस को बाहर करने के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारी जनादेश के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article