इलेक्शन

केरलम चुनाव: बस में 'यमराज' से मिले राहुल गांधी, बोले-हमारी योजना से जा सकती है इनकी 'नौकरी', Video

X पर अपने ट्वीट में राहुल ने कहा, 'कल केरल के बालुस्सेरी में मैं एक बस में यमराज से मिला। दुर्भाग्य से वह मुझे या अन्य यूडीएफ नेताओं को देखकर ज्यादा खुश नहीं थे। यूडीएफ की ओम्मेन चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर देने का वादा करती है।

Image

केरलम में राहुल गांधी।

Kerala Assembly Elections 2026 : विधानसभा चुनाव-प्रचार के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरलम में हैं। राहुल ने बुधवार को अपनी इस चुनाव यात्रा की एक दिलचस्प वीडियो साझा किया। X अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने कहा कि 'कल बालुस्सेरी में अपनी बस यात्रा के दौरान मैं यमराज से मिला। हालांकि, मुझे और यूडीएफ के नेताओं को देखकर वह ज्यादा खुश नहीं था।' केरल में विधानसभा की 140 सीटों के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा जबकि चुनाव नतीजे 4 मई को आएंगे।

'हम जल्द ही उनके लिए कोई और काम ढूंढ लेंगे'

X पर अपने ट्वीट में राहुल ने कहा, 'कल केरल के बालुस्सेरी में मैं एक बस में यमराज से मिला। दुर्भाग्य से वह मुझे या अन्य यूडीएफ नेताओं को देखकर ज्यादा खुश नहीं थे। यूडीएफ की ओम्मेन चांडी स्वास्थ्य बीमा योजना हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर देने का वादा करती है, इससे यमराज की नौकरी चली जा सकती है, लेकिन हम जल्द ही उनके लिए कोई और काम ढूंढ लेंगे।'

राहुल ने कहा-हमारा मिशन सरल है

राहुल ने कहा, 'हमारा मिशन सरल है: केरल का कोई भी परिवार कभी भी चिकित्सा संकट का आर्थिक बोझ महसूस न करे। 25 लाख रुपये के कवर के साथ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बीमारी किसी परिवार की गरिमा, बचत या भविष्य को न छीन सके। स्वास्थ्य सेवा एक अधिकार है और यूडीएफ इसे हर केरलवासी के लिए वास्तविक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।'

महिला वोटरों को UDF की तरफ आकर्षित करना चाहते हैं राहुल

राहुल इन दिनों केरलम में यूडीएफ का प्रचार कर रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकबला एलडीएफ और यूडीएफ के बीच है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। राहुल केरलम में लोगों के बीच जा रहे हैं और उनसे मिल रहे हैं। राहुल खासकर महिला वोटरों को यूडीएफ की ओर खींचना चाहते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने पुतुपल्ली में साइकिल भी चलाई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लोग उन्हें देखने के लिए उमड़े थे।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article