इलेक्शन

Ashwini Vaishnaw Exclusive: 'बेरोजगारी' और 'महंगाई' के सवाल पर, पहली बुलेट ट्रेन को लेकर क्या बोले केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2024, 04:31 PM IST

Ashwini Vaishnav Exclusive Interview: 'टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत' की 'ग्रुप एडिटर इन चीफ' नाविका कुमार के Freebies सवाल पर कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुलकर जबाव दिए, उन्होंने विपक्ष के बेरोजगारी, महंगाई और बुलेट ट्रेन को लेकर किए गए सवालों के उत्तर देते हुए मोदी सरकार के विजन को भी क्लियर किया।

Union Minister Ashwini Vaishnav Interview: 'टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत' की 'ग्रुप एडिटर इन चीफ' 'नाविका कुमार' के साथ खास बातचीत में केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री 'अश्विनी वैष्णव' ने मोदी सरकार के विजन पर बात की साथ ही उन्होंने विपक्ष के बेरोजगारी, महंगाई जैसे उठाए जा रहे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन.., 'मोदी की गारंटी' पर केंद्रीय मंत्रियों का मिशन , कैसे आगे बढ़ेगा हिन्दुस्तान.. क्या है 5 साल का प्लान ? इन सब बातों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुलकर बात की।

मोदी सरकार के कामकाज पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- 'बीते 10 वर्षों में सरकार ने जो काम किया है उससे लोगों के जीवन में स्थाई परिवर्तन आया है' उन्होंने कहा कि BJP एक संगठनात्मक पार्टी है, जिसने हमेशा अपनी विचारधारा के आधार पर काम किया है, जिसकी जिम्मेदारी आज पीएम मोदी पर है'।

'कांग्रेस की सरकार ने देश को केवल नारे और जुमले दिए'

विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे बेरोजगारी और महंगाई के सवाल पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई पर विपक्ष ने क्या किया अभी तक इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि '60 साल तक देश में कांग्रेस की सरकार थी जिस दौरान उन्होंने देश को केवल नारे और जुमले दिए'

'2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलने लगेगी, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है'

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि '2026 में पहली बुलेट ट्रेन चलने लगेगी, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है' वहीं भाजपा के 'संकल्प पत्र' में की गई घोषणा पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम बहुत सारी ट्रेनें शुरू कर पायेंगे, 'संकल्प पत्र' में नमो भारत भी है, वंदे भारत भी है और बुलेट ट्रेन भी है, ये सब मिलकर समाज के लोअर और मिडिल इनकम ग्रुप को बहुत अच्छी सुविधा देंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article