इलेक्शन

Punjab Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए पंजाब लोकसभा चुनाव परिणाम, बीजेपी का नहीं खुला खाता

Punjab Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए पंजाब लोकसभा चुनाव परिणाम, कहां से जीती बीजेपी और कहां आप-कांग्रेस ने दी पटखनी

Image

पंजाब लोकसभा चुनाव परिणा सीट वाइज

Punjab Lok Sabha Election 2024 Winner List (पंजाब लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): पंजाब लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां कैप्टन अरिंदर के आने के बाद भी बीजेपी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। कांग्रेस से पंजाब में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें जीती हैं, फिर आप और फिर अकाली दल का नंबर है। कांग्रेस ने चंडीगढ़ सीट भी बाजेपी से छिन लिया है। हालांकि पंजाब में कांग्रेस को पिछले लोकसभा चुनाव से कम सीटें मिली हैं।

पंजाब लोकसभा चुनाव रिजल्ट सीट वाइज विजेता (Punjab Seat Wise Winner List 2024)

क्रमांकलोकसभा क्षेत्रविजेता पार्टी
1गुरदासपुरसुखजिंदर सिंह रंधावाकांग्रेस
2संगरूरगुरमीत सिंह हेयरAAP
3अमृतसरगुरजीत सिंह औजलाकांग्रेस
4आनंदपुर साहिबमालविंदर सिंह कंगAAP
5फरीदकोटसरबजीत सिंह खालसानिर्दलीय
6फतेहगढ़ साहिबअमर सिंहकांग्रेस
7फिरोजपुरशेर सिंह घुबायाकांग्रेस
8खडूर साहिबअमृतपाल सिंहनिर्दलीय
9होशियारपुरडॉ. राज कुमार चब्बेवालAAP
10जालंधरचरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस
11लुधियानाअमरिंदर सिंह राजा वारिंगकांग्रेस
12पटियालाडॉ. धर्मवीर गांधीकांग्रेस
13बठिंडाहरसिमरत कौर बादलSAD
India Government Formation Live Updates: मोदी सरकार के गठन के लिए दिल्ली में बढ़ी सियासी हलचल, दिल्ली पहुंचने पर नीतीश बोले-हमारी ही सरकार बनेगी

पंजाब में कांग्रेस की वापसी

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने प्रदेश की 13 लोकसभा सीट में सात पर जीत दर्ज कर धमाकेदार वापसी की है। जेल में बंद चरमपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने भी प्रदेश में आम चुनाव में जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को प्रदेश में तीन जबकि सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता वाली शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को एक सीट मिली है। लोकसभा की दो सीट पर दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जबकि भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिली है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article