इलेक्शन

Gujarat Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए गुजरात लोकसभा चुनाव परिणाम, बीजेपी क्लीन स्वीप से चूकी

Gujarat Lok Sabha Election 2024 Winner List (गुजरात लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): देखिए गुजरात में कौन सी पार्टी किस सीट पर जीती।

Image

गुजरात लोकसभा चुनाव रिजल्ट सीट वाइज

Gujarat Lok Sabha Election 2024 Winner List (गुजरात लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): गुजरात लोकसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को झटका लगा है। इस बार बीजेपी गुजरात में क्लीन स्वीप नहीं कर पाई है। एक सीट कांग्रेस के हिस्से गुजरात में गई है। वहीं आम आदमी पार्टी को एक भी सीट गुजरात में नहीं मिली है। कांग्रेस ने गुजरात में एक दशक से चला आ रहा अपना सूखा समाप्त किया और उसकी उम्मीदवार गेनीबेन ठाकोर ने बनासकांठा लोकसभा सीट से 30,000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की।

गुजरात लोकसभा चुनाव रिजल्ट सीट वाइज विजेता (Gujarat Seat Wise Winner List 2024)

क्रमांकलोकसभा सीटविजेतापार्टी
1नवसारीसीआर पटेलभाजपा
2गांधीनगरअमित शाहभाजपा
3वडोदराडॉ. हेमंग जोशीभाजपा
4सूरतमुकेश दलालभाजपा
5वलसाडधवल पटेलभाजपा
6छोटा उदयपुरजशुभाई भीलुभाई राठवाभाजपा
7राजकोटपुरुषोत्तम रुपालाभाजपा
8अहमदाबाद पूर्वहसमुखभाई पटेलभाजपा
9बारडोलीपरभुभाई नागरभाई वसावाभाजपा
10पंचमहलराजपालसिंह महेंद्रसिंह जादवभाजपा
11खेड़ादेवुसिंह चौहानभाजपा
12साबरकांठाशोभनाबेन महेंद्रसिंह बरैयाभाजपा
13बनासकांठाजेनीबेन नागाजी ठाकोरकांग्रेस
14भावनगरनिमुबेन जयंतीभाई बम्भानियाभाजपा
15मेहसाणाहरीभाई पटेलभाजपा
16अहमदाबाद पश्चिमदिनेशभाई मकवानाभाजपा
17भरूचमनसुखभाई धनजीभाई वसावाभाजपा
18कच्छविनोद चावड़ाभाजपा
19पाटनदभी भरतसिंहजी शंकरजीभाजपा
20आणंदमितेश पटेलभाजपा
21सुरेंद्रनगरचंदूभाई छगनभाई शिहोराभाजपा
22जामनगरपूनमबेन हेमतभाई मादमभाजपा
23पोरबंदरडॉ. मनसुख मंडावियाभाजपा
24दाहोदजसवंतसिंह सुमनभाई भाभोरभाजपा
25जूनागढ़चुडासमा राजेशभाई नारणभाईभाजपा
26अमरेलीभारतभाई मनुभाई सुतारियाभाजपा

गुजरात में क्लीन स्वीप नहीं कर पाई बीजेपी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य में कांग्रेस को 2014 और 2019 के आम चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 26 सीटों पर कब्जा किया था। इस बार भाजपा ने 25 सीट पर जीत हासिल की जिसमें सूरत सीट भी शामिल है जिस पर उसने निर्विरोध चुनाव जीता। गुजरात से लोकसभा चुनाव जीतने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और उनके कैबिनेट सहयोगी पुरुषोत्तम रूपाला एवं देवुसिंह चौहान शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article