इलेक्शन

राक्षस देश छोड़कर चला गया और उन्हें ये पता नहीं चला- एचडी देवगौड़ा के बेटे और पोते के सेक्स स्कैंडल पर बरसी प्रियंका गांधी, BJP से पूछे तीखे सवाल

Hassan Sex Scandal: प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक रैली कहा कि पीएम मोदी सेक्स स्कैंडल में फंसे आरोपियों को बचा रहे हैं। कलबुर्गी जिले के सेडम शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए वाद्रा ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को बचा रहे हैं।

Image

हसन सेक्स स्कैंडल पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर बोला हल्ला

Photo : Twitter

Hassan Sex Scandal: कर्नाटक के हसन सेक्स स्कैंडल को लेकर अब कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। इस सेक्स स्कैंडल में पूर्व पीएम और जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा के बेटे और पोते फंसे हैं। जेडीएस इस समय बीजेपी के साथ गठबंधन में है और साथ में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। प्रियंका गांधी ने देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के विदेश भागने को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने पूछे तीखे सवाल

पीटीआई के अनुसार प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक रैली कहा कि पीएम मोदी सेक्स स्कैंडल में फंसे आरोपियों को बचा रहे हैं। कलबुर्गी जिले के सेडम शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए वाद्रा ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को बचा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने तीखे सवाल पूछते हुए कहा- "वह व्यक्ति (प्रज्वल रेवन्ना) जिसने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा किया और जिसके लिए मोदी ने वोट मांगे, उसने हजारों महिलाओं पर अत्याचार किया। मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वे इस बारे में क्या कहना चाहते हैं?’’

देश छोड़कर आरोपी भागा कैसे?

प्रियंका गांदी ने कहा कि कुछ समय पहले जब वह तीन दिन के लिए अपनी बेटी (विदेश) से मिलने गईं तो मोदी और शाह कहने लगे कि वह (प्रियंका) विदेश चली गई। उन्हें यह तो पता चल जाता है कि मैं या विपक्षी नेता कहां गए हैं, लेकिन इस तरह का अपराधी, इस तरह का राक्षस देश छोड़कर चला गया और उन्हें ये पता नहीं चला? उन्होंने सवाल करते हुए कहा- "हम उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? सारी जानकारी उनके पास जाती है वे सभी नेताओं पर नजर रखते हैं कि वे कहां जा रहे हैं लेकिन कोई ऐसा व्यक्ति जो इतना बड़ा अपराध करके उनकी नाक के नीचे से देश छोड़कर भाग जाए और उन्हें जानकारी ही न हो?"

नौकरानी ने दर्ज कराया है यौन उत्पीड़न का केस

बता दें कि पुलिस ने उनके घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर सांसद प्रज्वल और उनके पिता एच.डी. रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न तथा आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। एच.डी. रेवन्ना विधायक हैं और मंत्री भी रह चुके हैं। रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी एसआईटी को सौंपी गई है। प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाले कुछ कथित वीडियो हाल के दिनों में हसन जिले में प्रसारित हो रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article