इलेक्शन

अगले 6 महीने के अंदर PoK भारत का हिस्सा होगा- पालघर में बोले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप देखना चुनाव बाद पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले 6 महीने के अंदर, पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।

Image

पालघर में रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी

Photo : Twitter

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए महाराष्ट्र के पालघर पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को घेरते हुए दावा किया कि अगर मोदी तीसरी बार पीएम बनें तो छह महीने के अंदर पीओके भारत के पास होगा। उन्होंने सवालिए लहजे में कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था। मुंबई में आतंकी हमले होते थे और लोग कहते थे कि आतंकवादी सीमा पार के हैं, अरे सीमा पार के हैं तो आपकी मिसाइल कब के लिए है।

पाकिस्तान का जिक्र

उन्होंने कहा कि जैसे पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद को पूरी तरह से तबाह किया और अब तो आपने देखा होगा कि ब्रिटेन के एक बड़े समाचार पत्र ने ये लिखा कि पाकिस्तान के अंदर पिछले तीन साल में जितने बड़े दुर्दांत अपराधी थे वो एक-एक करके मारे गए और मारने वालों में भारत की एजेंसियों का हाथ है।

पीओके पर योगी का दावा

उन्होंने कहा कि हम अपने दुश्मनों की पूजा थोड़े करेंगे। कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम उसको पूजेंगे नहीं, हम भी तो वही करेंगे जिसका वह हकदार है और अब वह हो रहा है। अब तो पीओके को बचाना मुश्किल हो रहा है, आप देखना चुनाव बाद पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले 6 महीने के अंदर, पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा।

विपक्ष पर सीएम योगी का निशाना

उन्होंने कहा कि इसके लिए हिम्मत चाहिए, दम हो तभी ये काम हो सकता है। कांग्रेस की तरह नहीं, इंडी गठबंधन के नेताओं की तरह, उनकी घटक दलों की तरह नहीं कि हम आतंकवाद पर कुछ नहीं कर सकते क्योंकि ये पाकिस्तान से हैं, यही तो ये लोग बोलते थे। आज अगर वह (पाकिस्तान) कुछ करता है, थोड़ी सी टेढ़ी नजरों से देखता क्या है कि उससे पहले ही उनकी नजरों को निकाल कर बाहर कर दिया जाता है, कहा जाता है कि चुप, ये नहीं चलेगा। ये नया भारत है जो बिना रुके, बिना हटे, बिना डरे आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की जिस यात्रा को आगे बढ़ा रहा है, वह आप सब के सामने है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article