इलेक्शन

PM Modi Delhi Rally: न अपने​ लिए मैं जिया हूं न ही अपने लिए मैं जन्मा हूं- नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की रैली में बोले पीएम मोदी

PM Modi Delhi Rally: उत्तर पूर्वी दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 50-60 साल पहले, जब वो अपना घर छोड़कर निकले थे, तब उन्हें भी पता नहीं था कि एक दिन वो लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

Image

दिल्ली में पीएम मोदी की रैली

Photo : Twitter

PM Modi Delhi Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान शनिवार को दिल्ली में पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका जीवन देश के लिए है। उन्होंने कभी भी अपने लिए नहीं सोचा। बता दें कि नॉर्थ ईस्ट सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को टिकट दिया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में पीएम मोदी की रैली

उत्तर पूर्वी दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 50-60 साल पहले, जब वो अपना घर छोड़कर निकले थे, तब उन्हें भी पता नहीं था कि एक दिन वो लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। पीएम मोदी ने कहा- "तब मुझे पता नहीं था कि 140 करोड़ भारतीय मेरा परिवार बन जाएंगे। न अपने लिए मैं जिया हूं न ही अपने लिए मैं जन्मा हूं। मैं आपके लिए, आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी-जान से खप रहा हूं।"

विपक्ष पर मोदी का निशाना

विपक्ष परह निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की 4 पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया, लेकिन आज इनमें दिल्ली की 4 सीट पर लड़ने की ताकत नहीं रही। कांग्रेस वहां भी नहीं लड़ पा रही है, जहां इनका 10 जनपथ का दरबार है। पीएम मोदी ने कहा-"ये मौका परस्त गठबंधन तुष्टिकरण के लिए देश में हिंसा भी फैला सकता। याद कीजिए, जब सीएए कानून आया था, तब इन्होंने महीनों के लिए दिल्ली को बंधक बना दिया था। पहले रास्ते रोके, फिर दंगे कराए। लेकिन आज इनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका हैं। दिल्ली में वर्षों से रह रहे शरणार्थियों को नागरिकता मिल रही है।

"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article