इलेक्शन

आज शहजादे के फिलॉसफर ने इतनी बड़ी गाली दी है, जिसने मुझमें गुस्सा भर दिया है...सैम पित्रोदा पर बरसे मोदी

दरअसल, 'विरासत कर' वाला बयान देकर एक तरफ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पार्टी के खिलाफ भाजपा को एक सियासी हथियार पहले ही दे दिया था। अब पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी कर एक नए सियासी बहस को जन्म दे दिया है।

Image

नरेंद्र मोदी का सैम पित्रोदा पर हमला

PM Modi Attacks Sam Pitroda: भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपने विचार रख रहे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अपने विवादित बयान को लेकर फिर घिर गए हैं। उनके बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी नाराजगी जताई है। इसे लेकर उन्होंने पित्रोदा के साथ-साथ राहुल गांधी को भी घेरा। पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में एक चुनावी रैली में पित्रोदा और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया।

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

जब मुझे गालियां दी जाती हैं तो मैं इसे बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन जब मेरे लोगों को गालियां गी जाती हैं तो नहीं। क्या हम त्वचा के रंग के आधार पर किसी व्यक्ति की योग्यता तय कर सकते हैं? किसने शहजादे को मेरे लोगों को इस तरह तुच्छ दृष्टि से देखने की अनुमति दी? हम इस जातिवादी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेंगे।

जब आपने 2014 में भाजपा को मौका दिया, तो हमने आपको एक दलित राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द दिया। फिर 2019 में हमने देश को एक आदिवासी राष्ट्रपति श्रीमती दी द्रौपदी मुर्मू। कांग्रेस मुर्मू जी के अध्यक्ष पद के खिलाफ है क्योंकि कांग्रेस के युवराज के अमेरिका में एक 'दार्शनिक और मार्गदर्शक अंकल' हैं, जो कांग्रेस की उलझन में 'थर्ड अंपायर' की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा है कि सांवली त्वचा वाले लोग अफ़्रीका से हैं।

  • अमेरिका में शहजादे के अंकल रहते हैं।
  • अंकल ने आज एक और बड़ा रहस्य खोला है।
  • सैम पित्रोदा ने रंग के आधार पर गाली दी।
  • ये मेरे देश के लोगों को गाली दे रहे हैं।
  • आज मैं बहुत गुस्से में हूं।
  • शहजादे इसी थर्ड अंपायर से सलाह लेते हैं।
  • राहुल के गुरु चमड़ी का रंग देखते हैं। चमड़ी का रंग जो हो हम कृष्ण को पूजने वाले हैं।
  • शहजादे को जवाब देना होगा, इन्होंने देश को गाली दी है।
  • ये इसलिए राष्ट्रपति मूर्मू को हराना चाहते थे।

पित्रोदा ने भाजपा को दिया सियासी हथियार

दरअसल, 'विरासत कर' वाला बयान देकर एक तरफ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पार्टी के खिलाफ भाजपा को एक सियासी हथियार पहले ही दे दिया था। अब पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी कर एक नए सियासी बहस को जन्म दे दिया है। सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की है। वह भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह विवादित बयान दिया।

उत्तर भारत के लोग सफेद गोरे जैसे नजर आते हैं...

उन्होंने अपने बयान में कहा कि उत्तर भारत के लोग तो सफेद गोरे जैसे नजर आते हैं, जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। इस बयान में आगे पित्रोदा ने कहा कि दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब के लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में फिर भी सभी एक साथ रहते हैं। अब भाजपा पित्रोदा के इसी नस्लीय बयान पर हमलावर हो गई है। भाजपा का कहना है कि ये शब्द भले सैम पित्रोदा के हों लेकिन सोच राहुल गांधी की है।

विरासत कर पर बयान से उठा तूफान

इससे पहले सैम पित्रोदा ने अपने बयान के जरिए राजनीति का पारा हाई कर दिया था, जब उन्होंने कहा था कि अमेरिका की तरह भारत में भी विरासत कर लगना चाहिए। हालांकि कांग्रेस ने तब उनके इस बयान से पाला झाड़ लिया था। जबकि इसके बाद भी राहुल गांधी कई मंचों से देश में जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराने की बात कह चुके हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article