Kerala Assembly Election Result: केरलम के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan News) ने विधानसभा चुनावों की मतगणना से एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बदलाव किया है। उन्होंने अपने बायो में अब खुद को “पोलित ब्यूरो सदस्य, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)” लिखा है। यह बदलाव ऐसे समय पर किया गया है जब राज्य में चुनाव परिणाम (kerala election results 2026) को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है। पिनाराई विजयन इस बार अपने गृह क्षेत्र धर्माडम सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने की कोशिश में हैं।
यह सीट लंबे समय से वामपंथी दलों का गढ़
यह सीट लंबे समय से वामपंथी दलों का गढ़ मानी जाती है, लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट और भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस दोनों ही उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। धर्माडम सीट पर यूडीएफ की ओर से वीपी अब्दुल रशीद को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भाजपा ने के. रंजीत को मैदान में उतारा है। पिछले चुनावों की बात करें तो विजयन ने 2016 और 2021 में इस सीट पर आराम से जीत दर्ज की थी। 2021 में उन्हें करीब 59.8 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि यूडीएफ उम्मीदवार को लगभग 28.4 प्रतिशत वोट ही मिल पाए थे।
एग्जिट पोल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ को मिला बढ़त
इस बार के एग्जिट पोल (Exit Poll 2026) के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ बढ़त बनाता नजर आ रहा है। कुछ सर्वे में यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि वाम मोर्चा 49 से 62 सीटों तक सीमित रह सकता है। वहीं भाजपा गठबंधन को बहुत कम सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 78.27 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। पिछले चुनाव में वाम मोर्चा ने 140 में से 99 सीटें जीतकर इतिहास रचा था और पिनाराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। अब सभी की नजर 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी है, जो यह तय करेंगे कि केरल में सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
