इलेक्शन

'पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम, भारत करे सम्मान', सैम पित्रोदा के बाद अब मणिशंकर अय्यर के बयान ने मचाया बवाल

Mani Shankar Aiyar Statement: कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि पड़ोसी देश के पास परमाणु बम हैं। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं। बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

Image

पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम, भारत करे सम्मान- मणिशंकर अय्यर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Mani Shankar Aiyar Statement: गांधी परिवार के खास सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स और भारतीयों को लेकर रंगभेदी टिप्पणी करने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें चुके सैम पित्रोदा के बाद अब कांग्रेस के एक और नेता का विवादित बयान सामने आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

मणिशंकर के विवादित बयान पर शुरू हुई सियासत

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि पड़ोसी देश के पास भी परमाणु बम हैं। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु हैं। मुझे ये समझ नहीं आता कि मौजूदा सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे क्योंकि वहां आतंकवाद है। ये समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है। अय्यर ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि ये बात सच है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती, लेकिन बातीचीत से आतंकवाद खत्म होगा।

कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम थमने का नाम नहीं ले रहा - शहजाद पूनावाला

बता दें, मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस बयान की कड़ी आलोचना की है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस भारत में आतंकवादी भेजने वाले पाकिस्तान को इज्जत देने की बात कर रही है।

कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों एवं पाकिस्तान के साथ दिख रहा है और अब इसका एक और प्रमाण सामने आ गया। पूनावाला ने मणिशंकर अय्यर के बयान को लेकर गांधी परिवार और कांग्रेस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार के करीबी मणिशंकर अय्यर जो कि पीएम मोदी को हटाने के लिए एक बार पाकिस्तान से मदद मांगने भी गए थे, अब वह पाकिस्तान की ताकत और उसके परमाणु बम को दिखा रहे हैं।

कांग्रेस ने पाकिस्तान को दिया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

मणिशंकर अय्यर, भारत में आतंकवादी भेजने वाले पाकिस्तान को इज्जत देने की बात कर रहे हैं, जबकि इसी कांग्रेस के नेता हमारी सेना के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मणिशंकर अय्यर हमारी सेना के बंदूक लेकर घूमने, मोदी सरकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सबक सिखाने जैसे कदमों की बजाय यह चाहते हैं कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए कदम न उठाए।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मुंबई में 26/11 के भयानक आतंकी हमले के बाद भी मनमोहन सिंह की सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के बजाय उसे मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दे दिया था। उनकी सरकार के समय लगातार आतंकी घटनाएं होती थीं और भारत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मदद की गुहार लगाया करता था।

लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है, उसके बाद अब हालत यह हो गई है कि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव की तरफ इशारा करते हुए शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ कांग्रेस के संबंधों की एक लंबी श्रृंखला है। पुलवामा और पुंछ आतंकी हमले को लेकर अनेकों कांग्रेस नेताओं ने बयान दिया और अब मणिशंकर अय्यर ने आतंकवादियों के साथ खड़े होकर जिस तरह से पाकिस्तान का साथ दिया है, उससे कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों एवं पाकिस्तान के साथ दिख रहा है। अब इसका एक और प्रमाण सामने आ गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article