इलेक्शन

OP Rajbhar Video: बेटे अरविंद को जिताने खेत में गेहूं काटने लगे ओपी राजभर, देखिए वीडियो

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 6, 2024, 11:20 PM IST

OP Rajbhar Video: घोसी लोकसभा से एनडीए गठबंधन की तरफ से ओमप्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने यहां से राजीव राय को चुनाव मैदान में उतारा है।

Image

चुनाव प्रचार के दौरान खेत में गेहूं काटते ओपी राजभर

Photo : Twitter

OP Rajbhar Video: वोट के चक्कर में नेताजी कभी नाई बनते हैं तो कभी मजदूर और बात अगर बेटे को जिताने की हो तो फिर तो कुछ भी हो सकता है। सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर भी इसी रास्ते पर चलते दिख रहे हैं। बेटे अरविंद राजभर के लिए जब ओपी राजभर वोट मांगने निकले तो एक खेत में जाकर गेहूं काटने लगे।

घोसी में कर रहे थे ओपी राजभर चुनावी प्रचार

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर घोसी लोकसभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घोसी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम सभा मुहम्मदपुर में प्रचार के दौरान ओम प्रकाश राजभर अचानक अपना काफिला रोककर एक खेत में पहुंच गए। इसके बाद राजभर हंसिया लेकर गेहूं काटने लगे। वीडियो में राजभर यह कहते सुने गए, "मैंने यह सब काम करके छोड़ दिया है।"

ओपी राजभर के बेटे हैं मैदान में

बता दें कि घोसी लोकसभा से एनडीए गठबंधन की तरफ से ओमप्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने यहां से राजीव राय को चुनाव मैदान में उतारा है। ओपी राजभर पहले सपा के साथ थे, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद दोनों के रिश्ते में तल्खी आई और ओपी राजभर वापस बीजेपी के साथ आ गए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article