Ramanathapuram Lok Sabha Seat: देश में चुनावी माहौल है और नेताजी, जनता को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे और काम कर रहे हैं। इसी चुनावी माहौल में एक नेताजी ने तो उस्तरा तक पकड़ लिया। एक शख्स का हजामत भी करने लगे, लेकिन वोट मांगने की इतनी जल्दी थी कि आधी हजामत के बाद ही हाथ जोड़े, साथ मांगा और निकल लिए।
रामनाथपुरम लोकसभा सीट से उम्मीदवार
नेताजी के नाई बनने की ये कहानी तमिलनाडु की है। तमिलनाडु के रामेश्वर के नेताजी जिनका नाम परीराजन है। परीराजन तमिलनाडु के रामनाथपुरम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। परीराजन निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं और जनता से रोज संपर्क करके वोट मांग रहे हैं।
नेताजी ने हजामत कर मांगा समर्थन
वोट मांगने की इसी यात्रा के दौरान उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल जनता से मिलने के क्रम में परीराजन एक सैलून में पहुंचे, जहां पर एक नाई, एक शख्स की हजामत करने की तैयारी कर रहा था। दाढ़ी पर सेविंग क्रीम लगी थी, हाथ में उस्तरा था, तभी नेताजी की एंट्री होती और वो उस्तरा लेकर दाढ़ी बनाने लगते हैं।
आधी दाढ़ी बना निकले नेताजी
इतना ही नहीं परीराजन शख्स की पूरी दाढ़ी नहीं बनाते हैं, बल्कि उसे सिर्फ एक डेमो की ही दिखाते हैं। दो तीन बार उस्तरा चलाने के बाद परीराजन हाथ जोड़ते हैं, शख्स से वोट मांगते हैं, सपोर्ट की बात करते हैं और फिर वहां से निकल जाते हैं।
