New Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Bansuri Swaraj Vs Somnath Bhart who will win in New Delhi: नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता ने बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है और इस सीट के नतीजे पर सभी की नजरें हैं। पू्र्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी के लिए चुनाव नतीजे एक प्रतिष्ठा का सवाल है। उन्होंने नई दिल्ली सीट पर जमकर प्रचार किया है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी से सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। दोनों ने ही जीत के दावे किए हैं, मतगणना शुरू हो गई है। जानिए रुझान और नतीजे।
| उम्मीदवार | पार्टी | जीत-हार |
| बांसुरी स्वराज | बीजेपी | आगे |
| सोमनाथ भारती | आप | पीछे |
बांसुरी स्वराज बोलीं, तीसरी बार फिर मोदी सरकार
नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि आज भारत की जनता बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों को चुनेगी, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों को चुनेगी, मैं जानती हूं तीसरी बार फिर मोदी सरकार।
इस बार कड़ा मुकाबला
नई दिल्ली में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। खास बात है कि बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती दोनों ही अधिवक्ता हैं। दोनों ने जनता की अदालत में अपनी दलीलें रखीं और अब 4 जून को जनता अपना फैसला सुनाएगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी नई दिल्ली से विधायक हैं। नई दिल्ली से बीजेपी ने मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी का टिकट काट दिया है। यह सीट इसलिए भी खास चर्चा में रहती है क्योंकि यहां देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सांसद और बड़ी-बड़ी हस्तियों का आवास है।
इस सीट से पिछले दो चुनावों 2014 और 2019 में लगातार मीनाक्षी लेखी चुनी जाती रहीं, लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिला। लेखी ही नहीं भाजपा ने दिल्ली की 7 में से 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए। सिर्फ मनोज तिवारी को ही दोबारा टिकट दिया गया। भाजपा ने मीनाक्षी लेखी की जगह दूसरी महिला उम्मीदवार बांसुरी स्वराज को मैदान में उतारा।
मीनाक्षी लेखी पड़ीं अजय माकन पर भारी
यह सीट एक समय तक कांग्रेस नेता अजय माकन का गढ़ थी। उन्होंने 2004 और 2009 लोकसभा चुनाव में विजय हासिल की थी। 2014 में पहली बार यहां मीनाक्षी लेखी के हाथों माकन की हार हुई। मीनाक्षी लेखी ने 2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 2 लाख 56 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। 2019 में भी लेखी की जीता का सिलसिला जारी रहा। उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में जगह भी मिली। लेकिन 2024 चुनाव में बीजेपी ने उनकी जगह बांसुरी स्वराज को आजमाया है।
