इलेक्शन

Nandigram, Moyna Assembly Elections 2026 LIVE: नंदीग्राम में फिर जीते सुवेंदु अधिकारी, अशोक डिंडा ने भी मोयना में काबिज रखी विधायकी

Bengal Election 2026, BJP, TMC, INC Candidate Leading or Trailing: नंदीग्राम और मोयना में भाजपा उम्मीदवार क्रमश: सुवेंदु अधिकारी और अशोक डिंडा ने जीत दर्ज कर ली है।

Image

नंदीग्राम मोयना विधानसभा सीट मतगणना अपडेट। (फोटो-टाइम्स नाउ नवभारत)

Nandigram, Moyna medinipur constituency se kaun jeet rha hai: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ चुके हैं। इस बार के परिणाम भाजपा के लिए ऐतिहासिक हैं। भाजपा यहां पहली बार पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करने में कामयाब हो गई है। कभी वाम दलों का गढ़ रहे पश्चिम बंगाल में भाजपा की सियासत का सफर बेहद चौंकाने वाला और रोमांचक रहा है। साल 2016 में हुए विधानसभा चुनावों में मात्र तीन सीटें जीतने वाली भाजपा ने 2021 में ऐसे परिणाम हासिल किए थे जो किसी ने सोचें भी नहीं थे। 2021 में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में जबरदस्त छलांग लगाते हुए 77 सीटों पर कब्जा कर ममता बनर्जी की नींद उड़ा दी थी।

नंदीग्राम विधानसभा रिजल्ट 2026

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल की। वह इस सीट पर लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं और इस बार जीत की हैट्रिक लगाई। साल 2016 में उन्होंने TMC की टिकट पर नंदीग्राम से चुनाव जीता था, जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर जीते और इस बार भी भाजपा ने उन्हें नंदीग्राम से ही अपना उम्मीदवार बनाया है।

कितने वोट से जीते सुवेंदु

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी को 127301 वोट हासिल हुए, जबकि टीएमसी उम्मीदवार पबित्रा कर के पक्ष में 117636 मत पड़े। ऐसे में जीत का अंतर 9665 रहा।

नंदीग्राम ममता बनर्जी के राजनीतिक उभार का प्रतीक माना जाता है। 2007 के भूमि आंदोलन ने यहीं से उन्हें राज्य की सत्ता तक पहुंचाने वाली ताकत दी और 2011 में वाम शासन का अंत हुआ। पूर्वी मेदिनीपुर में अधिकारी परिवार लंबे समय से प्रभावशाली रहा है। शुभेंदु अधिकारी, जो कभी नंदीग्राम आंदोलन का चेहरा थे, 2021 से पहले भाजपा में गए और उसी चुनाव में ममता बनर्जी को 1,956 वोटों से हराया।

मोयना विधानसभा सीट 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर की मोयना विधानसभा सीट से दोबारा जीत हासिल की है। इस चुनाव में उनका मुकाबला टीएमसी के चंदन मंडल, भाकपा के स्वपन वर्मन और कांग्रेस के निमाई बर्मन से था। उन्होंने साल 2021 के चुनावों में भी यहां से जीत दर्ज की थी। 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर करीब 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

अशोक डिंडा को 127166 वोट मिले। उन्होंने टीएमसी के चंदन मंडल को 16241 वोटों के अंतर से मात दी। चंदन को 110925 वोट मिले।

Shiv Shukla
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article