इलेक्शन

MP: भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला को देवर ने पीटा, CM शिवराज ने पीड़िता से मुलाकात कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 9, 2023, 10:14 PM IST

परिवार वालों द्वारा पीटे जाने की शिकार इस मुस्लिम महिला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। पीड़ित महिला समीना बी, अपने दो बच्चों - एक बेटे और एक बेटी के साथ चौहान के घर पहुंची और अपनी सुरक्षा पर चिंता जताई।

Image

पीड़ित महिला से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की मुलाकात

Photo : Twitter

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीहोर जिले में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने पर एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला मुस्लिम समुदाय है। यह घटना 4 दिसंबर को जिले के बरखेड़ा हसन गांव में हुई जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई और मामले में कार्रवाई की मांग की। घटना के सामने आने पर इस मुस्लिम महिला से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की और उसे पूरी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

शिवराज सिंह चौहान ने की मुलाकात

परिवार वालों द्वारा पीटे जाने की शिकार इस मुस्लिम महिला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। पीड़ित महिला समीना बी, अपने दो बच्चों - एक बेटे और एक बेटी के साथ चौहान के घर पहुंची और अपनी सुरक्षा पर चिंता जताई। जिसके बाद सीएम ने उन्हें सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

क्या बोले चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस मुलाकात की जानकारी एक्स पर देते हुए कहा- "मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी। मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।"

क्या बोली पीड़ित महिला

पीड़ित महिला ने कहा कि जब मेरे देवर जावेद को पता चला कि मैंने भाजपा को वोट दिया है तो उन्होंने मुझ पर हमला किया। उन्होंने पूछा कि मैंने भाई शिवराज सिंह चौहान की पार्टी को वोट क्यों दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक अच्छी रही। समीना बी ने कहा- "भैया (चौहान) ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि मैं और मेरे बच्चे सुरक्षित रहें, मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग अपनी इच्छानुसार किया। संविधान हमारी पसंद के किसी भी व्यक्ति को वोट देने का अधिकार देता है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article