इलेक्शन

महागठबंधन में मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम की कुर्सी पर ठोका दावा; कहा-सरकार बनी तो तेजस्वी CM और मैं डिप्टी CM बनूंगा

मुकेश सहनी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर डिप्टी सीएम की कुर्सी पर दावा भी ठोक दिया है, उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार तय है। सरकार बनी तो तेजस्वी मुख्यमंत्री और मैं उपमुख्यमंत्री बनूंगा।

Image

मुकेश सहनी का डिप्टी सीएम की कुर्सी पर दावा (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि यह विधानसभा चुनाव बिहार के बदलाव का और उसके बेहतर भविष्य का चुनाव है, वहीं मुकेश सहनी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर डिप्टी सीएम की कुर्सी पर दावा भी ठोक दिया है, उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार तय है। सरकार बनी तो तेजस्वी मुख्यमंत्री और मैं उपमुख्यमंत्री बनूंगा। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।

'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबन्धन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे और उप मुख्यमंत्री वीआईपी का होगा। उन्होंने कहा कि महागठबन्धन की सरकार ने 17 महीने के कार्यकाल में काम करके दिखाया है। अब बिहार के युवा और महिलाएं काम करने वाली सरकार चाहते हैं।

वहीं महागठबंधन में अबतक सीट बटवारा फाइनल नहीं होने पर मुकेश साहनी ने कहा महागबंधन में किसी तरह की तकरार नहीं है। हम सभी सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

दरअसल रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक हुई इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वामदल और वीआईपी के नेता शामिल हुए, साथ ही इस दौरान चुनाव को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि फाइनल बात हो गई है, दो से तीन दिन में सीट को लेकर जानकारी दे दी जायेगी, बिहार में इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से की जा रही है। इस महागठबंधन में कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी , CPIM और CPIML, पशुपति पारस गुट की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा भी शामिल हैं। सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के नेता कुछ भी बताने से इनकार कर रहे। हालांकि, देखना होगा कि आखिर कब तक इसे लेकर जानकारी दी जाती है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article