इलेक्शन

MP Vidhan Sabha Election 2023 Result: चुनावी समर में उतरे केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों का कैसा है हाल? गणेश सिंह और कुलस्ते हारे

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 3, 2023, 07:33 PM IST

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Result: मध्यप्रदेश की 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए 17 नवंबर को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कुल 7 सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था जानिए कैसा रहा उनका हाल?

Image

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों का प्रदर्शन

Member of Parilaments in MP Lagislative Assembly Elections: मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नीतिगत निर्णय करते हुए तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित अपने सात मौजूदा सासंदों को चुनावी मैदान में उतारा था। ऐसा भाजपा ने क्यों किया इस बारे में कोई स्पष्ट खबर तो नहीं आई लेकिन ऐसा उनके संसदीय क्षेत्र में जिन जगहों पर पार्टी कमजोर होती दिख रही थी उन पहलुओं को मजबूत करने पर भाजपा की नजर थी और उसने ऐसा ही किया। लेकिन भाजपा का ये निर्णय कितना सही साबित हुआ। चुनाव मैदान में उतरे सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों का ऐसा है प्रदर्शन।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरे भाजपा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड

क्रमांकसांसद/मंत्रीसंसदीय क्षेत्रविधानसभावोट परिणाम
1नरेंद्र सिंह तोमर(केंद्रीय मंत्री)मुरैनादिमनी79137 24461 वोट से जीते
2प्रहलाद पटेल(केंद्रीय राज्य मंत्री)दमोहनरसिंहपुर11022631310 वोट से जीते
3फग्गन सिंह कुलस्ते(राज्य मंत्री)मंडलानिवास899219723 वोट से हारे
4राकेश सिंहजबलपुरजबलपुर-पश्चिम95381 30435 वोट से जीते
5रीति पाठकसीधीसीधी66491 25779 वोट से आगे
6उदयप्रताप सिंहहोशंगाबाद/नर्मदापुरमगाडरवाड़ा111811 56529 वोट से जीते
7गणेश सिंहसतनासतना66597 4041 वोट से हारे

इन सीटों पर पिछली बार क्या थे परिणाम

पांच साल पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर भाजपा का हाल अच्छा नहीं रहा था। इन सात सीटों में से पांच में कांग्रेस और दो में भाजपा को जीत मिली थी। दिमनी, सतना, जबलपुर वेस्ट, निवास, गाडरवाड़ा कांग्रेस के खाते में गई थी। वहीं सीधी और नरसिंहपुर की सीटें भाजपा के खाते में गई थी। इंदौर-1 सीट से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मैदान में हैं। उस सीट पर पिछली बार कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार विजयी हुए थे। केंद्रीय मंत्रियों को भाजपा इन सीटों पर लड़ाकर आसपास की सीटों पर भी असर डालना चाहती है। देखते हैं उनका दांव खाली जाता है या भाजपा के लिए वरदान साबित होता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article