इलेक्शन

MP Chunav Result 2023: मध्य प्रदेश में खिल रहा कमल, सत्ता विरोधी लहर के बीच शिवराज ने किया कमाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 3, 2023, 11:34 AM IST

बीजेपी ने यहां अपने प्रदर्शन से सियासी दिग्गजों को भी चौंकाया है। सत्ता विरोधी लहर के बीच शिवराज और बाकी उम्मीदवारों ने कमल खिलाकर हर किसी को हैरान किया है।

Image

मध्य प्रदेश चुनाव 2023

MP Chunav Result LIVE: तमाम कयासों को गलत ठहराते हुए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त प्रदर्शन करती दिख रही है। यहां रुझानों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है। 18 साल की एंटी इंकम्बेंसी को चुनौती देते हुए शिवराज के नेतृत्व में बीजेपी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 150 सीटों से अधिक पर आगे है। कांग्रेस का आंकड़ा 70 सीटों के आसपास है।

सत्ता विरोधी लहर के बीच बीजेपी ने चौंकाया

बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता अपनी-अपनी सीटों पर आगे हैं। बीजेपी ने यहां अपने प्रदर्शन से सियासी दिग्गजों को भी चौंकाया है। सत्ता विरोधी लहर के बीच शिवराज और बाकी उम्मीदवारों ने कमल खिलाकर हर किसी को हैरान किया है। वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 47.18 फीसदी जबकि कांग्रेस को 41.68 फीसदी वोट मिले हैं।

शिवराज बोले, मोदी जी एमपी के मन में हैं

वहीं, निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन में एमपी है। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की और इसने लोगों के दिलों को छू लिया। ये रुझान उसी का परिणाम हैं। डबल- इंजन सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को ठीक से लागू किया और यहां जो योजनाएं बनीं, उन्होंने लोगों के दिलों को भी छुआ। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया... मैंने पहले भी कहा था कि हमारे प्रति लोगों के प्यार के कारण भाजपा को आरामदायक और शानदार बहुमत मिलेगा। हर जगह दिखाई दे रहा था।

सिंधिया बोले, जनता को मैं नमन करता हूं

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगा और समूचे मध्य प्रदेश की जनता को मैं नमन करता हूं और अभी रुझान आ रहे हैं अंतिम नतीजे तक हम लोग इंतजार करें। बहुमत नहीं बल्कि संपूर्ण बहुमत के साथ हमें जनता का साथ मिला है। जनता का प्रेम, कल्याणकारी योजनाएं इन सभी के आधार पर हमारा जनता के साथ एक व्यक्तिगत और हृदय का संबंध बना है। हमारी सुशासन की सरकार रही, यही कारण है। दिग्विजय सिंह के बयानों पर कहा, उनकी बद्दुआओं का मैं स्वागत करता हूं। मैं अपनी तरफ से और अपने दिल की गहराइयों से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article