UP, Bihar MLC Chunav 2024, BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद् के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। भाजपा ने यूपी के लिए 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, साथ ही बिहार के 3 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। आपको बताते हैं कि किस-किस नेता पर भाजपा ने भरोसा जताया है।
बिहार में इन तीन नेताओं को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
| राज्य का नाम | उम्मीदवार का नाम | पार्टी |
| बिहार | मंगल पाण्डेय | भारतीय जनता पार्टी |
| बिहार | लाल मोहन गुप्ता | भारतीय जनता पार्टी |
| बिहार | अनामिका सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
यूपी में इन 7 नेताओं को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार
| राज्य का नाम | उम्मीदवार का नाम | पार्टी |
| उत्तर प्रदेश | विजय बहादुर पाठक | भारतीय जनता पार्टी |
| उत्तर प्रदेश | डॉ० महेंद्र कुमार सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| उत्तर प्रदेश | अशोक कटारिया | भारतीय जनता पार्टी |
| उत्तर प्रदेश | मोहित बेनीवाल | भारतीय जनता पार्टी |
| उत्तर प्रदेश | धर्मेन्द्र सिंह | भारतीय जनता पार्टी |
| उत्तर प्रदेश | रामतीरथ सिंघल | भारतीय जनता पार्टी |
| उत्तर प्रदेश | संतोष सिंह | भारतीय जनता पार्टी |

भाजपा ने प्रदीप वर्मा को बनाया उम्मीदवार।
राजद ने राबड़ी समेत इन चार को बनाया उम्मीदवार
इससे पहले शुक्रवार को 11 सीटों में से अपने कोटे से 4 सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। आरजेडी ने चार उम्मीदवारों में राबड़ी देवी का नाम शामिल किया है। इस लिस्ट में राबड़ी देवी के अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी, सैयद फैसल अली और उर्मिला ठाकुर का नाम बतौर उम्मीदवार शामिल किया गया है। बिहार विधान परिषद के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। एक सीट CPIML को दिया गया है। CPIML से शशि यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
सीएम नीतीश कुमार दाखिल कर चुके हैं नामांकन
जेडीयू कोटे से सभी तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। 5 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था, उनके साथ खालिद अनवर और संतोष मांझी ने भी पर्चा भरा था। वहीं NDA से बीजेपी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन होना अभी बाकी है। भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।
