इलेक्शन

Lok Sabha Elections 2024: मायावती का बड़ा ऐलान, नहीं थामेंगी 'INDIA' या NDA का हाथ, BSP अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Elections 2024- बहुजन समाज पार्टी NDA और 'INDIA' से दूरी बनाते हुए अकेले 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी।

Image

बसपा प्रमुख मायावती

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Elections 2024: 2019 में समाजवादी पार्टी से सारे शिकवे गिले भुलाकर गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली बसपा प्रमुख मायावती ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना अलग रास्ता तय कर लिया है। लखनऊ में पार्टी की बैठक के दौरान बीएसपी प्रमुख मायावती ने ऐलान किया कि पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेगी। बहुजन समाज पार्टी NDA और 'INDIA' किसी का साथ नहीं चाहती। लिहाजा, उनकी पार्टी अकेले ही 2024 का लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा अध्यक्ष यह तय करेंगी कि आखिर उनका लोकसभा का प्रत्याशी किस तरह का होना चाहिए और उसमें क्या-क्या खासियत होनी चाहिए।

प्रत्याशी की क्वालिटी पर मंथन

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी चुनाव को लेकर मंथन कर रही है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम मायावती ने लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठक की। सूत्रों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में बसपा अध्यक्ष प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन करेगी। बताया जा रहा है कि इस चुनाव के लिए उनका प्रत्याशी किस तरह का होना चाहिए और क्या-क्या क्वालिटी होनी चहिए इस पर गहनता से मंथन की है।

यूपी और उत्तराखंड पदाधिकारियों की बैठक

इस बैठक यूपी और उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों को बुलाया गया, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी और उसके लिए उम्मीदवारों के चयन अधिकारियों की समीक्षा के बाद निर्देश जारी किया जाएगा। मायावती पहले ही साफ कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। लेकिन आज फिर उन्होंने अपनी मंशा जाहिर कर दी। उन्होंने अकेले चुनाव लड़के का बड़ा फैसला किया है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article