इलेक्शन

कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे मनोहर लाल खट्टर- पवन खेड़ा का सनसनीखेज दावा

कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि जिस दिन मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से हटाया था, उस दिन से लगातार वह कांग्रेस का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन हमारे दरवाजे उनके लिए बंद हैं।

Image

मनोहर लाल खट्टर कांग्रेस में होना चाहते थे शामिल- खेड़ा

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा
  • कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे खट्टर
  • कांग्रेस ने कर दिया मना

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा किया गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया है कि हरियाणा के पूर्व सीएम और भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर बीजेपी में शामिल होना चाहते थे, इसके लिए वो लगातार कांग्रेस के साथ संपर्क में थे, लेकिन कांग्रेस ने मना कर दिया था।

मुख्यमंत्री पद छिनने के बाद खट्टर ने किया था संपर्क- खेड़ा

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि, जिस दिन मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से हटाया था, उस दिन से लगातार वह कांग्रेस का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन हमारे दरवाजे उनके लिए बंद हैं। वह कुंठाग्रस्त हैं। उनकी कुंठा हम समझते हैं, लेकिन उनको हम बताना चाहते हैं कि हमारे दरवाजे उनके लिए बंद है।

खट्टर ने दिया था ऑफर

दरअसल कांग्रेस के इस खुलासे से पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के घरौंडा में कहा था कि यहां कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी है। बाप-बेटे से उनका मतलब भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा से था। खट्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा को भाजपा के साथ हाथ मिलाने का खुला ऑफर भी दे दिया था।

हरियाणा में कब है चुनाव

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम इस लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस तरह के कार्यक्रम के जरिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में एकजुटता की भावना बढ़ती है। हरियाणा में, राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजों 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article