इलेक्शन

Public Manch: कांग्रेस जीते तो ठीक, मोदी जीते तो EVM पर उठाएंगे सवाल? मनीष तिवारी ने दिया ये जवाब

ईवीएम में आपको विश्वास है या नहीं? इस सवाल पर मनीष तिवारी ने कहा, कोई भी लोकतंत्र एक भरोसे के आधार पर खड़ा होता है।

Image

मनीष तिवारी

Manish Tewary on EVM: टाइम्स नाउ नवभारत के खास कार्यक्रम पब्लिक मंच पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कई कई मुद्दों और सवालों पर अपनी बात रखी। इन्हीं में एक सवाल था ईवीएम से जुड़ा हुआ। चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में ईवीएम पर पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर अपनी बात रखी। हालांकि वह स्पष्ट तौर पर नहीं बता सके कि तेलंगाना-कर्नाटक जैसे राज्यों में जीतने के बाद कांग्रेस का रुख अलग क्यों रहता है।

ईवीएम में आपको विश्वास है या नहीं?

ईवीएम में आपको विश्वास है या नहीं? इस सवाल पर मनीष तिवारी ने कहा, कोई भी लोकतंत्र एक भरोसे के आधार पर खड़ा होता है। सवाल यह नहीं है कि ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है, सवाल है कि इसे लेकर परसेप्शन बना हुआ है कि इससे छेड़छाड़ की जा सकती है। सवाल ये नहीं है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

लोकतंत्र एक विश्वास की बुनियाद पर खड़ा है

नाविका कुमार ने उनसे पूछा, मेरी परसेप्शन है इसलिए इसे बदल डालो, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल में हम जीतेंगे तो ईवीएम ठीक है। लेकिन मोदी जीतेंगे तो हम ईवीएम पर सवाल उठाएंगे? इस सवाल पर मनीष तिवारी ने कहा, हर चीज बाइनरी नहीं होती है। आप जीतेंगे तो कहेंगे कि ईवीएम ठीक है, हारते हैं तो आप कहते हैं ईवीएम खराब है। लोकतंत्र एक विश्वास की बुनियाद पर खड़ा है। जब उस भरोसे को सेंध लगती है, तो ये हम सबके लिए चिंता का विषय है। मैं पहले भी ये बात कह चुका हूं कि मेरा यह मानना है कि लोकतंत्र बहुत कीमती है, इसे केवल प्रौद्योगिकी तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article