इलेक्शन

मणिपुर में मतदान के बूथ कैप्चरिंग की कोशिश, मतदान केंद्र पर चली गोलियां, तोड़ी गईं EVM

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 03:07 PM IST

Manipur Lok Sabha Election: मणिपुर में कुछ हथियारबंद बदमाश कथित तौर पर इंफाल पूर्व के खोंगमान में एक मतदान केंद्र में घुस आए और यहां प्रॉक्सी वोटिंग की गई। वहीं, इंफाल पश्चिम में इरोइसेम्बा मतदान केंद्र पर भी भारी हिंसा हुई है। जानकारी के मुताबिक, यहां हथियार बंद बदमाश मतदान केंद्र के अंदर घुस गए और यहां रखीं ईवीएम मशीनों के साथ तोड़-फोड़ की गई।

Image

मणिपुर में चुनाव के दौरान हिंसा

Photo : PTI

Manipur Lok Sabha Election: हिंसाग्रस्त मणिपुर में मतदान के दौरान भारी हिंसा देखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की गई है। पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुछ हथियारबंद बदमाश कथित तौर पर इंफाल पूर्व के खोंगमान में एक मतदान केंद्र में घुस आए और यहां प्रॉक्सी वोटिंग की गई। इसके अलावा मतदान केंद्र पर गोलियां चलने की भी सूचना है। मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं।

वहीं, इंफाल पश्चिम में इरोइसेम्बा मतदान केंद्र पर भी भारी हिंसा हुई है। जानकारी के मुताबिक, यहां हथियार बंद बदमाश मतदान केंद्र के अंदर घुस गए और यहां रखीं ईवीएम मशीनों के साथ तोड़-फोड़ की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए डालें वोट

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मतदाताओं से अपील की कि वे राज्य के मूल निवासियों को बचाने और इसकी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए वोट डालें। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि इनर मणिपुर में भाजपा के उम्मीदवार टी. बसंत सिंह और आउटर मणिपुर के लिए एनपीएफ (नगा पीपुल्स फ्रंट) के के. टिमोथी जिमिक निश्चित रूप से जीतेंगे और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा, मैं मणिपुर के लोगों से अपील करता हूं कि वे वोट डालें और राज्य की मूल आबादी को बचाने तथा साथ ही राज्य की अखंडता की रक्षा करने और जल्द से जल्द शांति लाने में योगदान दें।

पांच बूथों पर रोका गया मतदान

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के पांच बूथों पर अनियमितताओं के आरोप के बाद मतदान रोक दिया गया है। बताया गया है कि यहां पर लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल के मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article