इलेक्शन

दिल्ली में कन्हैया कुमार पर हमला, माला पहनाने आया शख्स और मार बैठा थप्पड़

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, कन्हैया कुमार पर न्यू उस्मानपुर इलाके में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रचार अभियान के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा हमला करते देखा गया।

Image

कन्हैया कुमार पर दिल्ली में हमला

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता और उत्तरी पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला हुआ है। कन्हैया कुमार को एक युवक ने थप्पड़ मारकर उनपर स्याही फेंक दी है। इस घटना के बाद हमलावर को लोगों ने पकड़ लिया था। इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली में भाजपा के मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

पहले पहनाई माला फिर मारा थप्पड़

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, कन्हैया कुमार पर न्यू उस्मानपुर इलाके में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रचार अभियान के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा हमला करते देखा गया। यह घटना तब हुई जब कन्हैया कुमार स्थानीय पार्षद छाया शर्मा के साथ बैठक के बाद कार्यालय से बाहर आ रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी, कन्हैया कुमार के पास माला लेकर पहुंचता है, पहले वो माला पहनाता है फिर थप्पड़ मार देता है। इसके बाद स्याही भी फेंकी गई।

पार्षद छाया शर्मा ने दी शिकायत

आरोपियों ने आम आदमी पार्टी (आप) की महिला पार्षद छाया गौरव शर्मा के साथ भी बदसलूकी की। करतार नगर में आप कार्यालय के पास हुई इस घटना पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनका शॉल छीन लिया गया और उनके पति को एक तरफ ले जाया गया और धमकी दी गई। शिकायत में कहा गया है कि भीड़ पर काली स्याही फेंकी गई। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article