इलेक्शन

दम है कितना दमन में तेरे, देख लिया है देख लेंगे- केजरीवाल से मिलकर बोले कन्हैया कुमार

दो दिन पहले अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आये केजरीवाल से मुलाकात के बाद कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के लोग अपने मतों के जरिये जेल का बदला लेने का इंतजार कर रहे हैं।

Image

कन्हैया कुमार ने की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

Photo : Twitter

कांग्रेस नेता और उत्तर पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच इंडिया गठबंधन की रणनीति पर बात हुई। कन्हैया कुमार इस बार कांग्रेस के टिकट से मैदान में हैं और आम आदमी पार्टी इस बार कांग्रेस के साथ मिलकर दिल्ली में चुनाव लड़ रही है।

मुलाकात के बाद क्या बोले कन्हैया कुमार

दो दिन पहले अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आये केजरीवाल से मुलाकात के बाद कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के लोग अपने मतों के जरिये जेल का बदला लेने का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने पोस्ट में कहा- " दम है कितना दमन में तेरे, देख लिया है देख लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें उत्तरपूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की चुनावी गतिविधियों से अवगत कराया और गठबंधन की आगामी रणनीति पर चर्चा की। हम मिलकर तानाशाही को उखाड़ फेंकेंगे और देश में न्यायपूर्ण सरकार स्थापित करेंगे।"

दिल्ली में 25 मई को मतदान

दिल्ली की सात लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं, वहीं उसकी सहयोगी कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तरपूर्वी दिल्ली और उत्तरपश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article