इलेक्शन

MP Assembly Election Results 2023: बुधनी सीट पर सीएम शिवराज ने रिकॉर्ड 1 लाख वोटों से हासिल की जीत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 3, 2023, 06:52 PM IST

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधनी (Budhni) विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) 1 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

Image

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्तल शर्मा को मात दे दी है

Budhni Election Result 2023 Updates: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधनी (Budhni) विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्तल शर्मा को मात दे दी है। शिवराज सिंह चौहान 104974 वोटों से विजयी रहे, वहीं कांग्रेस के विक्रम मस्तल शर्मा के हिस्से हार आई है।

ध्यान रहे कि यहां 84.86% वोट पड़े थे वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि मुझे आशा है कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जो भरोसा दिखाया है, उस पर वह खरा उतरेगी।

कमलनाथ ने भोपाल में कहा, 'चुनाव परिणाम में मध्यप्रदेश की जनता का फैसला हमें स्वीकार है। हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।' उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो और किसानों को खुशहाली मिले। कमलनाथ ने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।' गौर हो कि राज्य में 17 नवंबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article