Mandawa Rajasthan Chunav Election Result 2023 : राजस्थान के झुंझुन संसदीय क्षेत्र के मंडावा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और बीजेपी के बीच महसंग्राम देखने को मिला। भाजपा के सांसद नरेंद्र कुमार को चुनावी रण में कांग्रेस की रीता चौधरी ने करारी शिकस्त दी है। रीता ने भाजपा के नरेंद्र को 18717 वोटों से हरा दिया है। बता दें, इस सीट से सांसद नरेंद्र कुमार दो बार विधायक रह चुके हैं। साल 2019 में जब नरेंद्र सांसद बन गए तो यहां उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रीता चौधरी की जीत हुई थी। वहीं इस बार नरेंद्र और रीता चौथी बार आमने सामने थे, दोनों के बीच महामुकाबला देखने को मिला, मगर भाजपा सांसद को निराशा हाथ लगी। चार मुकाबलों में दो बार नरेंद्र और दो बार रीता जीती हैं। मंडावा विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम नीचे देखिए।
मंडावा विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम
| प्रत्याशी | पार्टी | परिणाम |
| नरेंद्र कुमार | बीजेपी | हारे |
| रीता चौधरी | कांग्रेस | जीतीं |
| मोहम्मद सादिक | बसपा | हारे |
| सत्यनारायण | निर्दलीय | हारे |
Mandawa Election Result: झुंझुन जिले में 7 विधानसभा सीट
बता दें, झुंझुन जिले में 7 विधानसभा सीटें आती हैं, 2018 चुनाव में इनमें से 5 पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि बाकी 2 सीटों पर बीजेपी के विधायक बने थे। नीचे देखिए चुनावी नतीजों में इस सीट पर किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले।
मंडावा में भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार की हार।
