इलेक्शन

लोकसभा चुनाव SC की निगरानी में हों, EC को अपने कार्यालय में बदल रही है BJP...बोले डेरेक ओब्रायन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 10:35 AM IST

डेरेक ओ ब्रायन ने सवाल उठाया कि भाजपा की गंदी चालें भारत निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है?

Image

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन

Photo : PTI

TMC Attacks BJP: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के दखल की मांग की है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओब्रायन ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि लोकसभा चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हों क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की चालें निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। राज्यसभा में टीएमसी के नेता ने कहा कि क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह निर्वाचन आयोग को अपनी पार्टी के कार्यालय में बदल रही है?

कहा, बीजेपी कर रही निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट

उन्होंने ट्विटर पर कहा, भाजपा की गंदी चालें भारत निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ईसीआई को पार्टी के कार्यालय में बदल रही है? ओब्रायन ने कहा, निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारियों के तबादले! स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए। हम सुप्रीम कोर्ट की गरानी में 2024 का चुनाव चाहते हैं।

डीजीपी राजीव कुमार को हटाने का निर्देश

ओब्रायन ने कहा, निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारियों के तबादले! स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए। हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में 2024 का चुनाव चाहते हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाने का निर्देश दिया है और इस पद पर विवेक सहाय को नियुक्त करने को कहा है जिन्हें आयोग ने एक बार निलंबित कर दिया था। टीएमसी ने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया है। आयोग के फैसले की वजह से सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। भाजपा ने आयोग के फैसले का स्वागत किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article