इलेक्शन

अनुच्छेद 370 की वकालत करने वाले नेताओं को कश्मीरियों ने नकारा, अब्दुल्ला और मुफ्ती ने स्वीकार की हार

Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। खासकर जम्मू-कश्मीर से हैरान कर देने वाले परिणाम सामने आए। कश्मीर की जनता ने देश को दिखा दिया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद वह कितने खुश हैं, क्योंकि अनुच्छेद 370 की वकालत करने वाले बड़े नेताओं को वहां की जनता ने नकार दिया।

Image

उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Lok Sabha Elections Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। खासकर जम्मू-कश्मीर से हैरान कर देने वाले परिणाम सामने आए। कश्मीर की जनता ने देश को दिखा दिया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद वह कितने खुश हैं, क्योंकि अनुच्छेद 370 की वकालत करने वाले बड़े नेताओं को वहां की जनता ने नकार दिया। जिसके बाद इन नेताओं को अपनी हार स्वीकार करनी पड़ी।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करने वाले दो पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को हार का स्वाद चखना पड़ा है। साथ ही यह धारणा भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई कि अनुच्छेद 370 को लागू करने की बात करना बेफिजूल है।

निर्दलीय से हारे उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला को तो निर्दलीय से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। बारामूला सीट से उमर अब्दुल्ला को निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर राशिद शेख ने 2,04,142 वोट के अंतर से मात दी। इंजीनियर राशिद शेख को 4,72,481 वोट मिले, जबकि उमर अब्दुल्ला के पक्ष में 2,68,339 मत पड़े। इसी के साथ ही उमर अब्दुल्ला ने हार स्वीकार करते हुए इंजीनियर राशिद शेख को जीत की बधाई दी।

अनंतनाग-राजौरी सीट से हारी महबूबा

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मियां अल्ताफ ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को चुनाव हरा दिया। इस सीट पर जीत का अंतर 2,81,794 रहा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ को 5,21836 वोट मिले, जबकि महबूबा मुफ्ती को 2,40,042 मत हासिल हुए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article