इलेक्शन

Andhra Pradesh Assembly Elections: जगन मोहन रेड्डी ने CM पद से दिया इस्तीफा, चंद्रबाबू नायडू को दी जीत की बधाई

Jagan Mohan Reddy: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि टीडीपी ने 134, जनसेना ने 21 और भाजपा ने 8 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि वाईएसआर कांग्रेस को महज 12 सीटें ही हासिल हुई।

Image

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Jagan Mohan Reddy: आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को राज्यपाल एस अब्दुल नजीर को अपना इस्तीफा सौंपा है।

जगन मोहन रेड्डी ने टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जनसेना नेता पवन कल्याण को जीत के लिए बधाई दी।

जगन मोहन रेड्डी ने स्वीकार की हार

जगन मोहन रेड्डी ने पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हूं। जो लोग (दल) सरकार बनाने के लिए (सत्ता में) आये हैं, उन सभी को शुभकामनाएं। हालांकि, पार्टी की हार को लेकर जगन मोहन चिंतित नजर आए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस की हार के कारणों को वह समझ पाने में विफल हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने पुलिवेंडुला विधानसभा सीट से 61,000 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बेजुबानों की आवाज के रूप में काम करेगी।

सबसे बड़ी पार्टी बनी TDP

बता दें कि टीडीपी ने 134, जनसेना ने 21 और भाजपा ने 8 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि वाईएसआर कांग्रेस को महज 12 सीटें ही हासिल हुई। आंध्र प्रदेश में भाजपा ने टीडीपी और जनसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article