इलेक्शन

चुनावी लेखाजोखा: अब तक के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को मिलीं कितनी सीटें, कौन-कौन बना था प्रधानमंत्री, जानिए सबकुछ

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 4, 2024, 07:45 PM IST

पहला आम चुनाव वर्ष 1951-52 में हुआ था, इसके कुछ ही वर्षों के भीतर ही देश ने 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू किया। आइए जानते हैं कुछ रोचक तथ्य।

Image

चुनावी लेखाजोखा: अब तक के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को मिलीं कितनी सीटें, कौन-कौन बना था प्रधानमंत्री, जानिए सबकुछ

Complete List Of Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी पूरे जोरों पर है। सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। भारत में चुनाव किसी पर्व से कम नहीं है। इसे लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह रहता है और जनता जिसे प्यार देती है वही सत्ता पर काबिज होता है। हम आपको चुनावी इतिहास से जुड़ी जानकारी बता रहे हैं जो आपके लिए बेहद अहम है।

पहला चुनाव वर्ष 1951-52 में हुआ

भारत में आम चुनाव एक लोकतंत्र का पर्व है जिसके तहत जनता हर पांच साल में आम चुनावों के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है। पहला आम चुनाव वर्ष 1951-52 में हुआ था, इसके कुछ ही वर्षों के भीतर ही देश ने 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान लागू किया। तब से देश ने 17 लोकसभा चुनाव देखे हैं। समय के साथ मतदाताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई। पहला लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी ने जीता, जिसने कुल 489 सीटों में से 364 सीटें हासिल कीं।

लोकसभा चुनावों पर कुछ रोचक तथ्य

  • पिछले कुछ वर्षों में भारतीय लोकसभा चुनावों में मतदान आम तौर पर बढ़ा है, शुरुआती चुनावों में लगभग 45% से लेकर हाल के वर्षों में 60% से अधिक हो गया है।
  • शुरुआती लोकसभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दबदबा रहा, जवाहरलाल नेहरू ने पहले तीन चुनावों में पार्टी को महत्वपूर्ण बहुमत दिलाया।
  • इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और 1967 के लोकसभा चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को जीत दिलाई।
  • विपक्षी दलों के गठबंधन के रूप में बनी जनता पार्टी ने 1977 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की, जिससे आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस का प्रभुत्व समाप्त हुआ।
  • 1980 में इंदिरा गांधी सत्ता में लौटीं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक बार फिर जीत दिलाई।
  • 1984 के लोकसभा चुनावों में राजीव गांधी की मां प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, राजीव के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भारी जीत मिली।
  • गठबंधन राजनीति का आगमन 1980 और 1990 के दशक में साफ हुआ, जिसमें जनता दल और भारतीय जनता पार्टी जैसी पार्टियों को प्रमुखता मिली।
  • 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा पहली बार सत्ता में आई। इसके बाद से कांग्रेस का प्रभुत्व कम होता गया।

किस चुनाव में किसने मारी बाजी, कौन बना प्रधानमंत्री?

चुनाव वर्षलोकसभा चुनावकुल सीटेंसीटें जीतींविजेता पार्टीप्रधानमंत्री
1951-52पहला489364कांग्रेसजवाहर लाल नेहरू
1957दूसरा494371कांग्रेसजवाहर लाल नेहरू
1962तीसरा494361कांग्रेसजवाहर लाल नेहरू (1964 में मृत्यु)
लालबहादुर शास्त्री (1964-66)
1967चौथा520283कांग्रेसइंदिरा गांधी
1971पांचवां518352कांग्रेसइंदिरा गांधी
1977छठा542295जनता पार्टीमोरारजी देसाई
1980सातवां529353कांग्रेसइंदिरा गांधी
1984आठवां541414कांग्रेसराजीव गांधी
1989नौवां529197जनता दलवी पी सिंह
199110वां534244कांग्रेसपी वी नरसिम्हा राव
199611वां543161भारतीय जनता पार्टीअटल बिहारी वाजपेयी (16 मई -1 जून 1996 तक)
संयुक्त मोर्चाएच डी देवेगौड़ा (1996-97)
संयुक्त मोर्चाइंद्र कुमार गुजराल (1997-1998)
199812वां543182भारतीय जनता पार्टीअटल बिहारी वाजपेयी
199913वां543182भारतीय जनता पार्टीअटल बिहारी वाजपेयी
200414वां543145कांग्रेसमनमोहन सिंह
200915वां543206कांग्रेसमनमोहन सिंह
201416वां543282भारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदी
201917वां543303भारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदी

सात चरणों में चुनाव

पिछले साल हुए चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटों से चुनाव जीता था, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें हासिल हुई थीं। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और आखिरी चरण 1 जून को खत्म होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article